एक्सप्लोरर

IPL 2023: आईपीएल में धोनी करेंगे छक्कों की बारिश, नेट्स में ‘नो लुक सिक्स’ की कर रहे प्रैक्टिस, वीडियो वायरल

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. हाल ही में वह नो लुक सिक्स लगाते हुए नेट्स में नजर आए हैं.

MS Dhoni No look Six Video Goes Viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के अगले सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की तैयारी अभी से शुरू भी हो गई है. खासतौर पर फैंस के चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल सीजन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं. वह इस ग्रैंड लीग के पहले बैटिंग की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. धोनी का अब एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह नो लुक सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस को धोनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

धोनी ने लगाया नो लुक सिक्स
आईपीएल के 16वें सीजन में इस बार महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला जमकर चलेगा. इसका कारण उनकी जमकर बैटिंग प्रैक्टिस है. खासतौर पर धोनी इस बार नेट्स में बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि थाला का बल्ला इस बार आईपीएल में विपक्षी टीमों के खिलाफ खूब गरजेगा. अब धोनी का हाल में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान नो लुक सिक्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

धोनी का यह आखिरी IPL सीजन हो सकता है
महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने साल 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब माना जा रहा है कि आईपीएल का 16वां संस्करण 2023 में उनका आखिरी आईपीएल होगा. धोनी ने पहले भी दिए अपने बयान में यह साफ किया है कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वह इस सीजन के बाद क्रिकेट के इस सबसे बड़ी लीग को अलविदा कह देंगे. हालांकि इसको लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें:

WPL 2023: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है आरसीबी महिला टीम, जानिए क्या हैं समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget