एक्सप्लोरर

LSG vs MI: हेड-टू-हेड-, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन और लाइव स्ट्रीमिंग, जानें लखनऊ-मुंबई मैच की सारी डिटेल्स

IPL 2023: इस सीजन के 63वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

Indian Premier League 2023, LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इस सीजन का 63वां लीग मुकाबला खेला जाएगा. प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के नजरिए से दोनों ही टीमों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है. लखनऊ की टीम अभी 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे जबकि मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस का पिछले 5 मुकाबलों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है. सूर्यकुमार यादव की फॉर्म सीजन के दूसरे हाफ में काफी शानदार रही है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में अभी तक आईपीएल में 2 बार भिड़ंत देखने को मिली है. इन दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की है. इस सीजन दोनों ही टीमों की पहली बार भिड़ंत देखने को मिलेगी.

पिच रिपोर्ट

दोनों टीमों के बीच में यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर इस सीजन अभी तक बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल साबित हुआ है. इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना अधिक पसंद कर रही है. यहां पर अभी तक खेले गए 6 मैचों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. इकाना में पहली पारी का औसत स्कोर 144 रनों के आसपास का देखने को मिला है.

संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान.

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय.

कब और कहां देख सकते यह मुकाबला?

लखनऊ और मुंबई के बीच में खेला जाना वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा. मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और जियो सिनेमा ब्राउजर पर किया जाएगा.

मैच प्रिडिक्शन

इस मैच के परिणाम को लेकर बात की जाए तो अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ टीम का पलड़ा जरूर थोड़ा भारी कहा जा सकता है. लेकिन मुंबई का पिछले कुछ मैचों में फॉर्म देखते हुए इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है. इस मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला लेना आसान काम नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें...

Watch: धोनी से ऑटोग्राफ लेने के बाद सुनील गावस्कर का भावुक बयान, कहा- ' मैं अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हों में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget