एक्सप्लोरर

Jaydev Unadkat Injury: नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए जयदेव उनादकट, LSG की बढ़ी टेंशन

Jaydev Unadkat: आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा जयदेव उनादकट टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपना बायां कंधा बुरी तरह से चोटिल कर बैठे.

IPL 2023, Jaydev Unadkat Injury: आईपीएल के 16वें सीजन में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा जयदेव उनादकट का नाम भी जुड़ गया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले से पहले 30 अप्रैल को टीम प्रैक्टिस के दौरान जयदेव उनादकट अपने बाएं कंधे को बुरी तरह से चोटिल कर बैठे.

नेट प्रैक्टिस के समय जयदेव उनादकट का बॉलिंग के समय एक पैर नेट्स पर फंस गया और इस कारण वह काफी तेजी के साथ गिर गए. जयदेव उनादकट को जिस समय चोट लगी वह साफतौर पर दर्द में देखे जा रहे थे. खबरों के अनुसार उनादकट इस समय लखनऊ टीम के साथ ही हैं और बीसीसीआई के मेडिकल टीम उनकी चोट पर अपडेट को लेकर लगातार संपर्क बनाए हुए है.

जयदेव उनादकट को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार उनके कंधे में अभी भी सूजन बनी हुई है. बता दें कि उनादकट को 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए घोषित हुई भारतीय टीम का हिस्सा भी बनाया गया है. उनादकट की चोट की खबर ने टीम इंडिया की भी टेंशन को जरूर बढ़ा दिया है.

आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान केएल राहुल हुए चोटिल

आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. पारी के दूसरे ओवर में मैदान से बाहर जाने के बाद राहुल ने फिर पूरी पारी के दौरान मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया. राहुल चौका रोकने के प्रयास में गेंद का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान उनके दाएं पैर में खिंचाव होने की वजह से वह मैदान पर ही लेट गए. इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों की मदद से राहुल को मैदान से बाहर लेकर जाया गया.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: फैन का मोबाइल लेकर चले गए रोहित शर्मा! वीडियो में देखें फिर आगे क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget