एक्सप्लोरर

IPL 2023: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद LSG कप्तान क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2023, LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. अब लखनऊ की टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी.

IPL 2023, Krunal Pandya: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बेहद ही रोमांचक मैच में एक रन से हराकर आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि उनकी टीम में किसी भी परिस्थिति से जीत दर्ज करने का आत्मविश्वास है. 

अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर की टीम रिंकू सिंह की 33 गेंद में नाबाद 67 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 175 रन ही बना सकी. 

मैच के बाद लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा, "इस जीत से बहुत खुश हूं. हमने कभी हार नहीं मानी थी. एक समय वे एक विकेट पर 61 रन के साथ अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमें पता था कि दो-तीन कड़े ओवरों से मैच का रुख बदल सकता है. इस पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी."

रिंकू सिंह की आक्रामक पारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, इस सीज़न में रिंकू विशेष खिलाड़ी रहे हैं. आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते. वह बहुत खास बल्लेबाज है. हम आखिरी ओवरों में एक बार में एक गेंद के बारे में सोच रहे थे. 

लखनऊ को पिछले मैच में आखिरी ओवर में मोहसिन खान ने यादगार जीत दिलाई थी, लेकिन क्रुणाल ने इस बार यश ठाकुर पर भरोसा किया. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मोहसिन ने पिछले मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी. मैंने अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनी और मोहसिन की जगह यश को गेंद थी. यश ने अपने शुरुआती दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की थी.

इन तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया. हालांकि, चेन्नई टॉप-2 में है. ऐसे में वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला क्वालीफायर मुकाबला खेलेगी. वहीं लखनऊ की टीम चौथे नंबर की टीम के साथ एलिमिनेटर मैच खेलेगी. 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: कॉनवे ने लगाया सीजन का 1000वां छक्का, KKR ने सबसे ज्यादा तो DC के बल्लेबाजों ने जड़े सबसे कम छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget