एक्सप्लोरर

IPL 2023: अर्जुन ने किया आईपीएल में डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर ने बेटे के लिए लिखा दिल छूने वाला संदेश

MI vs KKR: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई की टीम से कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिला.

Sachin Tendulkar Writes Heartfelt Note For Arjun: आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में नया इतिहास उस समय बनते हुए देखने को मिला जब मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला किया. अब अपने बेटे के डेब्यू मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला संदेश पोस्ट किया है.

साल 2021 के सीजन से अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें पिछले 2 सीजन में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला. अर्जुन को इस सीजन में मुंबई ने आखिरकार मौका देने का फैसला किया. अपने पहले आईपीएल मुकाबले में अर्जुन ने 2 ओवरों की गेंदबाजी में 17 रन दिए लेकिन कोई विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल नहीं कर सके.

सचिन ने जो संदेश पोस्ट किया उसमें उन्होंने लिखा कि अर्जुन आज तुमने एक क्रिकेटर के तौर पर अपने जीवन में अगले पड़ाव में कदम रखा है. एक पिता होने के नाते जो तुमसे और इस खेल से बेहद प्यार करता है मुझे पता है कि तुम इस गेम को वह पूरा सम्मान दोगे जिसका वह हकदार है और इस खेल से भी तुम्हें काफी प्यार मिलेगा.

तुमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है

अपने बेटे के लिए सचिन ने आगे लिखा कि तुमने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि तुम इसे आगे भी जारी रखोगे. यह एक शानदार जर्नी की शुरुआत है. तुम्हें इसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.

मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें इस मुकाबले में टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने का काम किया.

यह भी पढ़ें...

MI vs KKR: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस सीज़न का दूसरा शतक, कोलकाता के लिए सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget