एक्सप्लोरर

IPL 2022: फाइनल मुकाबले में हार्दिक को आउट करते ही चहल ने बनाया खास रिकॉर्ड, पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे स्पिनर बने

Purple Cap Winner in IPL: आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में एक विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने इस सीजन की पर्पल कैप अपने नाम की. वह आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे स्पिनर हैं.

IPL 2022 Purple Cap: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रविवार को IPL 2022 का फाइनल (IPL 2022 Final) मैच खेला गया. यह मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच रात 8 बजे शुरू हुआ. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने 133 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

चहल के सिर सजी पर्पल कैप
फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट लेने के साथ ही युजवेंद्र चहल ने इस सीजन की पर्पल कैप अपने नाम की. वह आईपीएल इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले तीसरे स्पिनर हैं. इससे पहले आईपीएल 2019 में इमरान ताहिर और आईपीएल 2010 में प्रज्ञान ओझा ने पर्पल कैप अपने नाम की थी. 

आईपीएल 2022 में झटके 27 विकेट
आईपीएल 2022 में युजवेंद्र चहल ने 17 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी से 27 विकेट अपने नाम किए. फाइनल मैच से पहले हसरंगा पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर थे, चहल और हसरंगा के नाम पर 26-26 विकेट थे. लेकिन निर्णायक मैच में एक विकेट लेते ही चहल पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए. 

  • आईपीएल 2008: सोहेल तनवीर, राजस्थान रॉयल्स- 11 मैच, 22 विकेट
  • आईपीएल 2009: आरपी सिंह, डेक्कन चार्जर्स- 16 मैच, 23 विकेट
  • आईपीएल 2010: प्रज्ञान ओझा, डेक्कन चार्जर्स- 16 मैच, 21 विकेट
  • आईपीएल 2011: लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस- 16 मैच, 28 विकेट
  • आईपीएल 2012: मोर्ने मार्कल, दिल्ली कैपिटल्स- 16 मैच, 25 विकेट
  • आईपीएल 2013: ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स- 18 मैच, 32 विकेट
  • आईपीएल 2014: मोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स- 16 मैच, 23 विकेट
  • आईपीएल 2015: ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स- 17 मैच, 26 विकेट
  • आईपीएल 2016: भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद- 17 मैच, 23 विकेट
  • आईपीएल 2017: भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद- 14 मैच, 26 विकेट
  • आईपीएल 2018: एंड्रू टाई, किंग्स इलेवन पंजाब- 14 मैच, 24 विकेट
  • आईपीएल 2019: इमरान ताहिर, चेन्नई सुपर किंग्स- 17 मैच, 26 विकेट
  • आईपीएल 2020: कगिसो रबाडा, दिल्ली कैपिटल्स- 17 मैच, 30 विकेट
  • आईपीएल 2021: हर्षल पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 15 मैच, 32 विकेट
  • आईपीएल 2022: युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स- 17 मैच, 27 विकेट

ये भी पढ़ें...

Ind vs SA: अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, IPL के फाइनल में पांड्या ने की धारदार गेंदबाजी

GT vs RR Final: आईपीएल के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बनाया यह शर्मानाक रिकॉर्ड, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget