एक्सप्लोरर

IPL 2022: राजस्थान दोहराएगी इतिहास या इस बार मिलेगा नया चैंपियन, जानें किस टीम का दावा कितना मजबूत

प्लेआफ में 3 टीमें ऐसी हैं जिन्होंने एक भी IPL खिताब नहीं जीता है. GT LSG का पहला सीजन है वहीं RR ने 2008 में खिताब जीता था. ऐसे में इस सीजन या तो RR खिताब जीतकर इतिहास दोहराएगी या नया चैंपियन मिलेगा.

आईपीएल 2022 में शनिवार को दिल्ली की हार के साथ ही प्लेऑफ की स्थिति स्पष्ट हो गई. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया. अब गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस सीजन प्लेआफ में 3 टीमें ऐसी हैं जिन्होंने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है. इनमें गुजरात और लखनऊ का पहला सीजन है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में इस सीजन या तो राजस्थान खिताब जीतकर इतिहास दोहराएगी या फिर आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा.

GT vs RR: क्वालीफायर-1
आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 1 ही मुकाबला खेला गया है. टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने थीं. इस मैच को गुजरात ने 37 रन से जीता था. टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी थी.

LSG vs RCB: एलिमिनेटर
आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ 1 ही मुकाबला खेला गया है. टूर्नामेंट के 31वें मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 18 रन से हराया था. टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे. जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी थी.

प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का प्रदर्शन

टीम

मैच

जीते

हारे

नेट रन रेट

अंक

गुजरात टाइटंस

14

10

4

0.316

20

राजस्थान रॉयल्स

14

9

5

0.298

18

लखनऊ सुपरजायंट्स

14

9

5

0.251

18

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

14

8

6

-0.253

16

प्लेऑफ के मुकाबले

  • क्वालीफायर-1, 24 मई (कोलकता): गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स.
  • एलिमिनेटर- 25 मई (कोलकाता): लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर.
  • क्वालीफायर-2, 27 मई (अहमदाबाद): एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वालीफायर में हारी टीम के बीच.
  • फाइनल- 29 मई (अहमदाबाद): क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के बीच.

राजस्थान जीत चुकी है खिताब
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के लिए क्वालाफाई करने वाली टीमों में से सिर्फ राजस्थान ही इकलौती टीम है जिसने खिताब अपने नाम किया है. टूर्नामेंट के पहले सीजन यानी 2008 में राजस्थान ने फाइनल मुकाबले में चेन्नई को 3 विकेट से हराया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने 164 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया था. यूसुफ पठान को प्लेयर ऑफ द मैच और शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था.

आईपीएल 2008 प्लेऑफ की टीमें

  • राजस्थान रॉयल्स (विजेता)
  • चेन्नई सुपर किंग्स (रनरअप)
  • किंग्स इलेवन पंजाब
  • दिल्ली डेयरडेविल्स

ये भी पढ़ें...

आईपीएल में कोहली-रोहित का याराना, आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाकर रोहित ने कहा 'ऑल द बेस्ट'

प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स से लिया आईपीएल 2018 का बदला, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget