एक्सप्लोरर

MI के युवा बल्लेबाज को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, बोले- भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है

आईपीएल 15 में इस बार युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. उमरान मलिक, आयुष, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा को दिग्गज फ्यूचर का स्टार बता रहे हैं.

Sunil Gavaskar praises Tilak Verma: आईपीएल 15 में इस बार युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. उमरान मलिक, आयुष, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा को दिग्गज फ्यूचर का स्टार बता रहे हैं. इसी कड़ी में अब महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के उस बयान का समर्थन किया है कि जिसमे उन्होंने कहा था कि तिलक वर्मा भारत के लिए तीनों फ़ॉर्मेट खेलेंगे. गावस्कर ने तिलक वर्मा की तारीफ की है. 

'उसे क्रिकेट की अच्छी समझ है'

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'तिलक वर्मा की मानसिकता गजब की है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह उस समय क्रीज पर उतरा जब टीम दबाव में थी लेकिन शुरुआत में उसने जिस तरह एक और दो रन लेकर पारी को आगे बढ़ाया वह प्रभावशाली था.' उन्होंने कहा, 'उसके पास विविध शॉट हैं और वह स्ट्राइक रोटेट करता रहता है. यह दर्शाता है कि उसे क्रिकेट की अच्छी समझ है और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है.'

इस महान सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'अगर आपके पास अच्छा क्रिकेट दिमाग होता है तो आप उस समय मुश्किल से बाहर निकलने में सफल रहते हो जब चीजें आपके पक्ष में नहीं हो रही होती. आप अपने खेल का विश्लेषण कर सकते हो और दोबारा रन बना सकते हो.'

'भारत के लिए खेलेंगे सब फ़ॉर्मेट'

गावस्कर ने अपने बेसिक्स सही रखने के लिए भी इस युवा की सराहना की और वह रोहित के इस नजरिए से सहमत हैं कि हैदराबाद का यह उभरता हुआ क्रिकेटर भविष्य में भारत के लिए सभी प्रारूप में खेलने वाला बल्लेबाज बन सकता है.

उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा ने सही कहा है कि वह भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने वाला खिलाड़ी बन सकता है. इसलिए यह अब उस पर निर्भर करता है कि वह थोड़ा अधिक मेहनत करे, अपनी फिटनेस सही करे, तकनीक को बेहतर करे और रोहित को सही साबित करे.'

'उनकी तकनीक बेहतर है'

गावस्कर ने कहा, 'वह बेसिक्स सही रखता है. उसकी तकनीक सही है. वह गेंद के पीछे आकर खेलता है. वह सीधे बल्ले से खेलता है और फ्रंट फुट पर रक्षात्मक शॉट खेलते हुए उसका बल्ला पैड के समीप होता है. उसके सभी बेसिक्स सही हैं. सही बेसिक्स के साथ आपको सही मानसिकता की जरूरत होती है और हमने देखा है कि ये दोनों चीजें अभी काफी अच्छी हैं. उम्मीद करता हूं कि यह जारी रहेगा. ' 

(इनपुट: एजेंसी) 

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: 64 मैच के बाद भी सिर्फ एक टीम को मिला है प्लेऑफ का टिकट, जानिए कैसे KKR और SRH भी टॉप 4 में बना सकते हैं जगह

RCB Hall Of Fame: क्रिस गेल और डिविलियर्स RCB हॉल ऑफ फेम में शामिल, विराट कोहली ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget