एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ग्रीम स्वान ने शिखर धवन बताया 'मिस्टर IPL', तारीफ में कही ये बड़ी बात

आईपीएल के 198 मैचों में धवन के नाम 34.61 की औसत से 5988 रन हैं. इस दौरान धवन के बल्ले से 45 अर्धशतक और दो शतक निकले हैं. धवन आईपीएल के इतिहास में 6000 रन के आंकड़े को छूने से सिर्फ 12 रन दूर हैं.

Shikhar Dhawan Mr. IPL: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को मिस्टर आईपीएल करार दिया है. बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर हैं, लेकिन आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था. अब स्वान ने धवन को यह नाम दिया है. 

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ करते हुए उन्हें 'मिस्टर आईपीएल' का नाम दिया है. आईपीएल 2022 में धवन ने पांच मैचों में 39.40 के औसत और 133.10 के स्ट्राइक-रेट के साथ 197 रन बनाए हैं. पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धवन ने 70 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धवन का बल्ला नहीं चला. वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस मैच में वह कप्तानी भी कर रहे हैं. धवन आईपीएल के इतिहास में 6000 रन के आंकड़े को छूने से सिर्फ 12 रन दूर हैं. वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

ग्रीम स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा, "मुझे मिस्टर आईपीएल को बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है." धवन की तारीफ करते हुए स्वान ने दावा किया कि आईपीएल 2022 में धवन के बल्ले से आपको 'विंटेज धवन' का स्ट्रोक देखने को मिलेगा. 

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स धवन की पांचवीं टीम है. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पूर्व डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं. आईपीएल के 198 मैचों में धवन के नाम 34.61 की औसत से 5988 रन हैं. इस दौरान धवन के बल्ले से 45 अर्धशतक और दो शतक निकले हैं.

यह भी पढ़ें- 

PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब को 151 रनों पर रोका, उमरान की घातक गेंदबाजी के आगे फीकी पड़ी लिविंगस्टोन की तूफानी पारी

PBKS vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेले मयंक अग्रवाल, सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget