एक्सप्लोरर

IPL 2022: ऑरेंज और पर्पल कैप पर राजस्थान के खिलाड़ियों का कब्जा बरकरार, इनसे मिल रही चुनौती

Orange and Purple Cap 2022: IPL 2022 में ऑरेंज कैप पर जोस बटलर और पर्पल कैप पर युजवेंद्र चहल का कब्जा बरकरार है.

IPL 2022 Orange and Purple Cap: IPL के इस सीजन में ऑरेंज और पर्पल कैप पर राजस्थान के खिलाड़ियों का कब्जा बरकरार है. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर IPL के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं और इस सीजन के दूसरे हफ्ते से ही ऑरेंज कैप इन्हीं के पास है. वह इस सीजन में तीन शतक भी लगा चुके हैं. उधर, राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल विकेट लेने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं. पर्पल कैप इन्हीं के सिर सजी हुई है.

ऑरेंज कैप 2022
जोस बटलर इस सीजन में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. 10 मैचों में वह 65.33 की औसत और 150.76 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 588 रन बना चुके हैं. उनके इर्द-गिर्द भी कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है. बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नंबर आता है. वह दो शतकों के साथ 451 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दावेदारी में दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स के शिखर धवन भी लगातार रन बनाते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो हैं. वह अब तक 369 रन बना चुके हैं.

पोजीशन बल्लेबाज मैच रन बल्लेबाजी औसत स्ट्राइक रेट
1 जोस बटलर 10 588 65.33 150.76
2 केएल राहुल 10 451 56.38 145.01
3 शिखर धवन 10 369 46.13 124.66
4 डेविड वॉर्नर 8 356 59.33 156.82
5 अभिषेक शर्मा 10 331 33.10 134.00


पर्पल कैप 2022: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में अब तक 40 ओवर फेंके हैं. इनमें उन्होंने 7.27 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं और 15.31 के बॉलिंग एवरेज के साथ 19 विकेट चटकाए हैं. यानी औसतन हर 15 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है. पर्पल कैप के लिए युजवेंद्र को अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा और सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन से कड़ी चुनौती मिल रही है. कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं रबाडा और नटराजन अब तक 17-17 विकेट ले चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा भी पर्पल कैप की इस दौड़ में शामिल हैं. वह 16 विकेट ले चुके हैं.

पोजीशन गेंदबाज मैच विकेट बॉलिंग एवरेज इकनॉमी रेट
1 युजवेंद्र चहल 10 19 15.31 7.27
2 कुलदीप यादव 10 18 17.16 8.42
3 कगिसो रबाडा 9 17 8.27 16.05
4 टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
5 वानिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21

यह भी पढ़ें-

Deaflympics 2022: मूक बधिर ओलिंपिक में धनुष श्रीकांत ने गोल्ड पर साधा निशाना, शौर्य सैनी ने जीता ब्रॉन्ज

IPL 2022: क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई CSK? जानिए पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget