एक्सप्लोरर

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार से निराश कोच जयवर्धने, बताया किस तरह हासिल हो सकती है जीत

मुंबई टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि मैच को जीत के साथ खत्म करने की कमी को टीम को अपने क्रम में सुधार करना चाहिए.

आईपीएल के इतिहास में लगातार सातवीं हार ने मुंबई इंडियंस को 2022 सीजन में 'वर्चुअल अर्ली एग्जिट क्षेत्र' में छोड़ दिया है. एमएस धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने गुरुवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच का रुख बदल दिया. धोनी द्वारा लगाए गए आखिरी ओवर में एक छक्का और दो चौके की मदद से सीएसके ने मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, मुंबई की यह लगातार सातवीं हार हैं, जिससे टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है.

मैच के बाद मुंबई टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि मैच को जीत के साथ खत्म करने की कमी को टीम को अपने क्रम में सुधार करना चाहिए. उन्होंने कहा, जयदेव उनादकट के पास अंतिम ओवर था, जिसमें टीम को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. उन्होंने दूसरी गेंद पर एक विकेट चटकाया, लेकिन धोनी ने मैच को अच्छा फिनिशिंग टच दिया.

जयवर्धने ने कहा, अंत में उनादकट अपने ओवर को नहीं संभाल पाए जिससे मैच हमारे हाथ से फिसल गया. टीम में थोड़ी मनोबल की कमी है. धोनी के एक छक्का लगाने से उनादकट का मनोबल थोड़ा कमजोर पड़ गया, जिससे वह गेंद को अच्छे से नहीं डाल पाए. धोनी एक अनुभवी खिलाड़ी है. उन्हें मैच को अंत तक ले जाने और उसे समाप्त करने के लिए भी जाना जाता है.

पिछले कुछ मैचों में भी हम जीत के करीब थे, लेकिन जीतने में सफल नहीं हुए. हर बार कहीं न कहीं कोई कमी रह जाती है, जिसे हम पूरा करेंगे और अगले मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे. मुंबई का गेंदबाजी क्रम अच्छा था, गेंदबाज सैम्स ने अपने चार ओवरों में 7.5 की इकॉनमी दर से 30 रन देकर चार विकेट झटके और उनके साथी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने एक विकेट झटका. रिले को लेकर जयवर्धने ने कहा, "पूर्व में रिले एक साइड स्ट्रेन से गुजर रहे थे. वे काफी अच्छे गेंदबाज है. उनके पास क्रिकेट खेलना का अनुभव है. उनकी देरी से वापसी होने के कारण वे अभी तक मैच नहीं खेल पाए और गुरुवार को उन्होंने टीम में वापसी की."

उन्होंने आगे कहा, "उनके पास टीम में अच्छे गेंदबाज हैं. लेकिन वह भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं और मैंने पूर्व में उनका मैच देखा है. वे शानदार फॉर्म में हैं. इसलिए मैंने उन्हें टीम में रखा और उन्होंने अपनी अच्छी शुरुआत की."

श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर ने कहा, चेन्नई से तीन विकेट की हार ने फिर से आईपीएल 2022 में मुंबई को और पीछे छोड़ दिया. टीम का शुरुआत में प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन मैच को अंत तक ले जाने और जीत दर्ज करने में कहीं न कहीं थोड़ी बहुत कमी रह जाती है, जिसमें उन्हें सुधार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज हुआ यह खास रिकॉर्ड, उमेश यादव की बराबरी पर पहुंचे

CSK vs MI: धोनी की मैच विजेता पारी के कायल हुए पूर्व खिलाड़ी, वसीम जाफर ने मीम शेयर किया तो सहवाग और वॉन ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget