एक्सप्लोरर

IPL 2022: रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे करेंगे ओपनिंग, KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 का पहला मैच कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

CSK Probable Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का शुरू होने में अब सिर्फ कुछ घंटो का वक्त रह गया है. आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कल यानी शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. जानिए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे करेंगे ओपनिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, सलामी जोड़ी की बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और पिछले सीज़न के स्टार रुतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं तीन नंबर पर रॉबिन उथप्पा के खेलने की उम्मीद है. 

ऐसा रहेगा मिडिल ऑर्डर 

मोईन अली के ना रहने से मिडिल ऑर्डर चेन्नई के नए कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए चिंता का विषय है. हालांकि, जडेजा भी इस बार ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं. हाल ही में भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की थी. चार नंबर पर अंबाती रायडू और पांच नंबर पर रविंद्र जडेजा के खेलने की उम्मीद है. इसके बाद एमएस धोनी, शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो खेलते दिखेंगे.

गेंदबाजी की बात करें तो मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर और एडम मिल्ने रहेंगे. वहीं उनका साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे देंगे. इस सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी काफी संतुलित दिख रही है. हालांकि, टीम के स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर की कमी जरूर खलेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, राजवर्धन हंगरगेकर और एडम मिल्ने.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: वेंकटेश अय्यर के साथ यह भारतीय दिग्गज करेगा ओपनिंग, CSK के खिलाफ ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget