एक्सप्लोरर

GT vs CSK: चेन्नई के खिलाफ 94 रन बनाने वाले डेविड मिलर बोले- राशिद खान के तूफान ने दिलाई जीत 

GT vs CSK, IPL 2022: चेन्नई के खिलाफ डेविड मिलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 94 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके लिए मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 

IPL 2022: आईपीएल में रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 169 रन बनाए थे. जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 16 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. इतना ही नहीं टीम के टॉप 5 बल्लेबाज केवल 23 रनों का ही योगदान दे सके. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि गुजरात इस मैच को हार जाएगी, लेकिन सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर आखिर तक टिके रहे और नाबाद 94 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

भले ही इस जीत में डेविड मिलर का अहम योगदान रहा, लेकिन इस जीत के असली हीरो राशिद खान रहे. राशिद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 21 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. राशिद का यह अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया. आखिरी ओवर में राशिद ने तहलका मचाया और विपक्षी टीम की गेंदबाजी बिगाड़कर रख दी. मैच के बाद डेविड मिलर ने राशिद खान की जमकर तारीफ की और उन्हें जीत का असली हीरो बताया. डेविड मिलर ने कहा कि गुजरात को जीत राशिद खान की तूफानी पारी की वजह से मिली. 

गुजरात को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 48 रनों की जरूरत थी. गेंदबाजी के लिए क्रिस जॉर्डन आए और राशिद खान ने उनके ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर पूरा खेल बदल दिया. इस ओवर से गुजरात को 25 रन मिले और फिर जीत की राह आसान हो गई. राशिद खान की बल्लेबाजी की हर तरफ चर्चा हो रही है और टीम के सभी खिलाड़ी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके छक्के लगाने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें आईपीएल का विस्फोटक ऑलराउंडर बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः

RR vs KKR: आईपीएल में आज संजू सैमसन और सुनील नरेन समेत ये खिलाड़ी रच सकते हैं इतिहास

Corona in IPL: दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, क्वारंटाइन हुई पूरी टीम, रद्द हो सकता है अगला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget