एक्सप्लोरर

Corona in IPL: दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, क्वारंटाइन हुई पूरी टीम, रद्द हो सकता है अगला मैच

IPL Covid-19 Update: दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में कोविड का यह दूसरा केस है. इससे पहले टीम के फिजियो संक्रमित पाए गए थे. फिलहाल पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया है.

IPL 2022 News: आईपीएल में कोरोना का दूसरा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के बाद अब एक खिलाड़ी संक्रमण की चपेट में आ गया है. इसकी वजह से पूरी टीम को फिलहाल होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है. दिल्ली की टीम की अगले मैच के लिए होने वाली पुणे यात्रा भी रद्द कर दी गई है. टीम के अगले मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. सोमवार और मंगलवार को सभी खिलाड़ियों समेत पूरे स्क्वाड का कोविड टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी. जो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुआ है, उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. 

इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिन्हें पिछले दिनों आइसोलेशन में भेजा गया था. अब टीम के एक खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया है और ये टूर्नामेंट के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं. पिछले साल आईपीएल को कोविड-19 के कहर की वजह से स्थगित करना पड़ा था और दूसरा चरण यूएई में खेला गया था. दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जो 20 अप्रैल को पंजाब के साथ खेला जाना है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के इस खिलाड़ी का रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव रिजल्ट आया है. पुष्टि के लिए अब आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है. अन्य खिलाड़ियों और टीम के सभी सदस्यों को भी पुणे जाने से पहले कोविड टेस्ट से गुजरना होगा. अगर टीम के कुछ और खिलाड़ी संक्रमित पाए गए, तो यह मैच रद्द किया जा सकता है. इसके अलावा बीसीसीआई इस मैच को फिर से शेड्यूल करने का प्रयास करेगा. यदि यह संभव नहीं हो पाया, तो इस मुद्दे को आईपीएल तकनीकी समिति को भेजा जाएगा. आईपीएल की लीग स्टेज के करीब आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं, ऐसे में दिल्ली के कैंप ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है. वैसे राहत की बात यह है कि अभी तक अन्य सभी टीमों के सदस्य सेफ हैं. 

यह भी पढ़ेंः

IPL 2022 Purple Cap: सबसे ज्यादा विकेट चटकाकर ये गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे, यहां देखें लिस्ट

RR vs KKR: राजस्थान और कोलकाता के मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget