एक्सप्लोरर

IPL 2022 Final: जोस बटलर बना लेंगे एक खास रिकॉर्ड, अगर गुजरात के खिलाफ जड़ दिए 25 रन

GT vs RR: IPL 2022 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसके लिए बटलर को आज के मैच में बस 25 रन बनाने होंगे.

GT vs RR Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज IPL 2022 का फाइनल (IPL 2022 Final) मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच रात 8 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है. गुजरात जहां अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतना चाहेगी तो वहीं राजस्थान 14 साल बाद चैंपियन बनना चाहेगी. इस निर्णायक मुकाबले में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वह आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

दरअसल जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में अब तक 16 मुकाबलों में 58.86 की औसत और 151.47 के स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए हैं. फाइनल मुकाबले में अगर वह 25 रन बना लेते हैं तो इस सीजन उनके 849 रन हो जाएंगे. वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं. इस मामले में वह डेविड वॉर्नर (David Warner) को पीछे छोड़ देंगे. वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 848 रन बनाए थे, वहीं इसी साल विराट कोहली (Virat Kohli) ने 973 रन जड़े थे. बटलर का बल्ला अगर आज के मुकाबले में चला तो वह वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे.

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन

  • जोस बटलर- 824*
  • डेविड वॉर्नर- 848
  • विराट कोहली- 973

गेल की बराबरी करने का मौका
इसके साथ ही जोस बटलर आज के मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में अब तक 4 शतक जड़े हैं. राजस्थान का यह सलामी बल्लेबाज शानदार लय में भी है. ऐसे में अगर वह आज के मैच में शतक लगाते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी वह विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं. आज शतक जड़ते ही वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. बटलर ने आईपीएल में अब तक कुछ 5 शतक जड़े हैं. अगर फाइनल मैच में वह शतक लगाते हैं तो क्रिस गेल की बराबरी कर लेंगे. गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

  • क्रिस गेल- 6 शतक
  • विराट कोहली/जोस बटलर- 5 शतक
  • शेन वॉटशन, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल- 4 शतक

ये भी पढ़ें-

GT vs RR Final: शमी-बटलर से लेकर राशिद-सैमसन तक, खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग

IPL 2022 Final: फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा ने गुजरात टाइटंस को दी अहम सलाह, कहा- इन दो खिलाड़ियों को करे ड्रॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget