एक्सप्लोरर

KKR in IPL: कोलकाता की हार के बाद टिम साउदी ने दिया बयान, बोले- खिलाड़ियों को बाहर करना ठीक नहीं

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: टिम साउदी ने कहा कि ऐसा करने में खिलाड़ियों को बाहर करके बदलाव करना ठीक नहीं है.

Tim Southee Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में सलामी जोड़ी का सही संयोजन ढूंढने में जूझ रही है लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि ऐसा करने में खिलाड़ियों को बाहर करके बदलाव करना आदर्श नहीं है. केकेआर ने इस चरण में चार अलग अलग सलामी जोड़ियों का इस्तेमाल किया है लेकिन टीम को इससे कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि टीम को गुरूवार को लगातार पांचवीं पराजय का सामना करना पड़ा जिससे वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर ही है .

साउदी ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली चार विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह मुश्किल होता है, जब आप जितनी जीत दर्ज करना चाहते हो, उन्हें हासिल नहीं कर पाते. बड़ी नीलामी के बाद हम अब भी अपना सही संयोजन ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सलामी जोड़ी के लिये कुछ संयोजन इस्तेमाल किये हैं और आईपीएल में कोई बुरे खिलाड़ी नहीं है, ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं. जिन खिलाड़ियों ने पारी का आगाज किया, वे भी शानदार खिलाड़ी थे. इसलिये यह सिर्फ फॉर्म हासिल करने की बात है और जो फॉर्म हासिल कर ले, उसके साथ खेलने की.’’

साउदी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को बाहर करना और उनकी जगह किसी अन्य को शामिल करना आदर्श स्थिति नहीं है लेकिन जब आप ज्यादा मैच जीत नहीं रहे होते तो ऐसा होता है.’’ अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पहले पांच मैचों में पारी का आगाज किया, लेकिन इनके असफल रहने पर केकेआर के पिछले चार मैचों में तीन अलग संयोजन का इस्तेमाल किया गया जिसमें सुनील नारायण, आरोन फिंच और सैम बिलिंग्स शामिल थे.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: रोबिन उथप्पा ने प्रैक्टिस के दौरान जड़े कई दमदार शॉट, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए गुड न्यूज, टीम से जुड़ा यह खतरनाक तेज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget