एक्सप्लोरर

IPL 2022 का खिताब जीत सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, इन तीन वजहों से टीम का रास्ता होगा आसान

आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से खिताब की दावेदार मानी जा रही है.

आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है. इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है. इस सीजन में दो नई टीमों को शामिल किया गया है. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के टूर्नामेंट में आने से कम्पटीशन बढ़ गया है. हालांकि इस बार भी सीएसके खिताब की दावेदार है. सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा को सौंपी है. आइए आपको बताते हैं वे तीन कारण, जिससे सीएसके खिताब जीत सकती है...

चेन्नई सुपर किंग्स काफी अनुभवी टीम है. पूर्व कप्तान धोनी और कप्तान जडेजा समेत कई खिलाड़ी टीम को अनुभव की वजह से मजबूती देते हैं. सीएसके की सबसे बड़ी ताकत उसके ऑलराउंडर्स हैं. चेन्नई के टीम में कप्तान जडेजा के साथ ड्वेन ब्रावो, मोईन अली, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर्स हैं. ये खिलाड़ी मैच की दिशा बदलने में सक्षम हैं. 

इस सीजन में चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. वे टीम की बड़ी ताकत हैं. उनके साथ-साथ टीम का बैटिंग लाइन-अप भी काफी मजबूत है. चेन्नई की बैटिंग इस बार उसे ट्रॉफी दिला सकती है. गायकवाड़ की बात करें तो वे पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. गायकवाड़ के साथ-साथ अन्य ऑलराउंडर्स भी विस्फोटक बल्लेबाजी में सक्षम हैं. 

चेन्नई की बल्लेबाजी आईपीएल के हर मैच के अंत तक मुकाबला करती है. आरसीबी ने इस बार फाफ डु प्लेसिस को सीएसके से छीन लिया. वहीं, केकेआर के खिलाफ टूर्नामेंट के ओपनर मोइन अली टीम में अनुपलब्ध रहेंगे. चेन्नई रॉबिन उथप्पा और पिछले सीजन के सबसे अधिक रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को टीम में ले सकता है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे भी अच्छे विकल्प टीम के लिए साबित हो सकते हैं.

किसी भी टीम की जीत में बॉलिंग अटैक भी काफी मायने रखता है. अगर चेन्नई के बॉलिंग अटैक को देखें तो वह भी काफी मजबूत नजर आता है. चेन्नई के पास एडम मिलने, क्रिस जॉर्डन और अंडर19 टीम के खिलाड़ी राजवर्धन हेंगरेकर हैं. अगर इन गेंदबाजों का जादू चल गया तो चेन्नई की जीत आसान होगी.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: स्पॉट फिक्सिंग से लेकर शाहरुख पर बैन तक, आईपीएल के वे बड़े विवाद जिससे हिल गया क्रिकेट जगत

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, ये हैं टीम के 10 बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget