एक्सप्लोरर

SRH vs KKR: हैदराबाद की 7 विकेट से जीत के बाद मार्करम ने बताया राहुल त्रिपाठी के साथ बैटिंग करना क्यों है आसान

हैदराबाद ने कोलकाता को आईपीएल 2022 के 25वें मैच में 7 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद की जीत के बाद मार्करम ने राहुल त्रिपाठी को लेकर बयान दिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी जीत दिलाने वाले एडिन मार्करम ने कहा कि सामने राहुल त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 13 गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्करम ने 36 गेंद में 68 रन बनाए.

मैच के बाद मार्करम ने कहा, ‘‘जब त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो काम आसान हो जाता है. आखिर तक रूककर मैच खत्म करना अच्छा रहा. खुशी है कि टीम की जरूरत के अनुरूप खेल सका.’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल आक्रामक बल्लेबाज है और साझेदारी में ज्यादा रन उसी ने बनाए. उसके आउट होने के बाद मैने मोर्चा संभाला. इससे पहले भी हम आखिरी ओवर में जाकर हार चुके थे तो आज इरादा जल्दी खत्म करने का था.’’

गौरतलब है कि केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए नीतीश राणा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए. इस दौरान राणा ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. जबकि आंद्रे रसेल 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद रहे.

हैदराबाद ने 17.5 ओवरों में महज 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए मार्करम ने 36 गेंदों का सामना करते  हुए 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. जबकि राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों में 71 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें : RCB VS DC: ऐसी हो सकती है RCB और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

Asia Cup 2022: क्या श्रीलंका में नहीं खेला जाएगा एशिया कप? जय शाह ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget