एक्सप्लोरर

IPL 2021: KKR ने रोमांचक मैच में मारी बाजी, हैदराबाद को जीत नहीं दिला पाए मनीष पांडे

IPL 2021: केकेआर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पहले मैच में बेहद शानदार प्रदर्शन किया. केकेआर ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 188 रन का बेहद ही मुश्किल लक्ष्य रखा था. हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद ही रोमांचक मैच देखने को मिला. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 177 रन ही बना पाई और उसने 10 रन से मैच को गंवा दिया. केकेआर की जीत के हीरो नीतीश राणा रहे जिन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और उसने 10 रन के कुल योग पर रिद्धिमान साहा (सात) और कप्तान डेविड वार्नर (तीन) के विकेट जल्द गंवा दिए. इसके बाद मनीष और बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ पारियां खेल हैदराबाद को संकट से उबारा और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि कमिंस ने राणा के हाथों कैच कराकर बेयरस्टो की पारी का अंत किया.

इसके बाद प्रसिद्ध ने मोहम्मद नबी को आउट कर हैदराबाद को चौथा झटका दिया. नबी 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी बीच मनीष पांडे ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 61 रन बनाकर नाबाद रहे.  रसेल ने फिर मोर्गन के हाथों कैच कराकर विजय शंकर को आउट किया जिन्होंने सात गेंदों पर एक छक्के के सहारे 11 रन बनाए. हैदराबाद की पारी में अब्दुल समद आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

केकेआर को मिली शानदार शुरुआत

इससे पहले, नाइट राइडर्स की पारी में शुभमन गिल (15) अधिक देर विकेट पर नहीं टिक सके लेकिन उनकी मौजूदगी में राणा ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए टीम को अच्छी शुरूआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की. गिल को राशिद खान ने बोल्ड किया. गिल ने 13 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया.

इसके बाद राणा ने राहुल त्रिपाठी के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 50 गेदों पर 93 रनों की साझेदारी की. राहुल ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. वह 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 146 रनों के कुल योग पर टी. नटराजन की गेंद पर विकेट की पीछे साहा के हाथों लपके गए. राहुल ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए.

केकेआर को 18वे ओवर में दो झटके लगे. मोहम्मद नबी ने तीसरी गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन (2) को चलता किया और फिर अगली ही गेंद पर राणा को विजय शंकर के हाथों कैच कराया. राणा ने 56 गेंदों का सामना कर 9 चौके और 4 छक्के लगाए. शाकिब अल हसन (3) सस्ते में आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक 9 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे.

हैदराबाद की ओर से अफगानिस्तान के दो गेंदबाजों-नबी और राशिद ने दो-दो सफलता हासिल की. नटराजन और भुवनेश्वर कुमार को भी एक-एक सफलता मिली.

जब धोनी पर फूटा राहुल द्रविड़ का गुस्सा, जानिए क्या था पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget