एक्सप्लोरर

IPL 2021: तीन टीमें और स्पॉट एक, आईपीएल प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं. कल पंजाब को हराकर बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है.

IPL 2021: आईपीएल 2021 में प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है. कल पंजाब को हराकर बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं. यानी अब प्लेऑफ का केवल एक स्पॉट खाली है, जबकि आंकड़ों के हिसाब से अब भी तीन टीमों मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स में से कोई भी एक इस स्पॉट पर कब्जा जमा सकती हैं. बारीक सा ही सही पंजाब के पास भी क्वॉलिफाई करने का मौका है लेकिन उसके लिए ये क्रिकेट से ज्यादा गणित का खेल बन गया है.

कोलकाता की बात करें तो टीम ने आईपीएल के इस दूसरे फेज में शानदार वापसी की है. कल हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद भले ही पॉइंट्स टेबल में उसके नाम के साथ क्वॉलिफाइड का टैग ना लगा हो, लेकिन उसने इसके लिए अपना दावा सबसे मजबूत कर लिया है. 13 मैच खेल चुकी केकेआर के पास अभी 12 अंक है और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान यानी अंतिम क्वॉलिफाइंग पोजिशन पर काबिज है. 

कोलकाता के पास है प्लेऑफ में जाने का सबसे ज्यादा मौका 

इयोन मॉर्गन की अगुवाई में अगर कोलकाता की टीम गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है तो उसका प्लेऑफ में जाना लगभग पक्का हो जाएगा. इसका कारण है कि तीनों टीमों में उसका नेट रन रेट (0.294) सबसे बेहतर है. हालांकि इस मैच में हार के बाद भी कोलकाता की टीम के पास क्वॉलिफाई कारने का चांस होगा. अगर मंगलवार को होने वाले मैच में राजस्थान की टीम मुंबई से हार जाती है और शुक्रवार को मुंबई की टीम हैदराबाद से हार जाती है तो कोलकाता आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगा. 

राजस्थान को जीतने होंगे दोनों मैच 

राजस्थान के अगले दोनों ही मुकाबले बेहद कठीन हैं. टीम 12 मैचों के बाद 10 अंक लेकर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठें स्थान पर मौजूद है. अगर राजस्थान की टीम मुंबई और कोलकाता के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी. मुंबई से जीतने से ज्यादा राजस्थान के लिए कोलकाता को हराना अहम है. अगर वो कोलकाता से हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. 

हालांकि राजस्थान का नेट रन रेट (-0.337) बेहद खराब है, इसलिए उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे आसान समीकरण अपने अगले दोनों मुकाबले जीतना है.

राजस्थान और कोलकाता के मैच के नतीजे पर तय होगा मुंबई का भविष्य  

मुंबई की टीम इस समय 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है. रोहित शर्मा की टीम के लिए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना ना सिर्फ उसकी जीत बल्कि राजस्थान और कोलकाता के मुकाबले पर भी निर्भर करता है. सबसे पहले मंगलवार को मुंबई को राजस्थान को हराना होगा. इसके बाद उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान की टीम अपने अगले मैच में कोलकाता के खिलाफ जीत जाए. 

यही नहीं फिर उसे अपने अंतिम लीग मैच में हैदराबाद को भी हराना होगा, इस तरह से मुंबई की टीम बिना रन रेट के झंझट में पड़कर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर सकती है. अगर अंत में रन रेट पर ही बात आती है तो मुंबई (-0.453) के हालात इतने बेहतर नजर नहीं आते हैं.  

यह भी पढ़ें 

KKR vs SRH: कोलकाता ने हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम

DC vs CSK: ऐसी हो सकती है दिल्ली और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget