एक्सप्लोरर

IPL 2021: बल्लेबाजों से अब तक खफा हैं डेविड वार्नर, इसलिए लगाई है फटकार

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आरसीबी के खिलाफ मैच में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इस हार के बाद अपने टीम के बल्लेबाजों को निशाने पर ले रखा है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में बुधवार को सनराइजर्ज हैदराबाद को आरसीबी के हाथों 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर टीम की इस हार से बेहद ही निराश हैं. डेविड वार्नर ने बल्लेबाजों को पाटर्नरशिप नहीं बनाने पर निशाने पर लिया है. 

वार्नर को आरसीबी के खिलाफ मिली हार हजम नहीं हो रही है और उन्होंने अपने बल्लेबाजों को जमकर फटकार लगाई है. वार्नर ने कहा, "हमें अंत में दो सेट बल्लेबाजों की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके. हमें साझेदारी बनाकर सही शॉट्स खेलने थे."

वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के शॉट सिलेक्शन से भी खफा हैं. उन्होंने कहा, "यह देखना निराशाजनक है कि शाहबाज अहमद जैसे लेफ्ट ऑर्म स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाजों ने क्रॉस बैट शॉट्स खेले."

वार्नर ने मैच में 37 गेंदों पर 54 रन बनाए थे और टीम को जीत की राह पर पहुंचाया था लेकिन अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद की टीम के हाथ से 17वें ओवर में मैच उस वक्त निकल गया जब शाहबाज की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे.

डेविड वार्नर को वापसी की उम्मीद

डेविड वार्नर को हालांकि आने वाले मैचों में टीम की वापसी की पूरी उम्मीद है. वार्नर ने कहा, "हमें पता है कि आने वाले मैचों में हमें किस तरह वापसी करनी है. यहां अभी तीन मैच और बाकी है और मुझे उम्मीद है कि पिच अच्छी होगी."

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स के हिस्से 10 रन से हार आई थी. सनराइजर्स हैदराबाद को अगर अगले मैच में जीत नहीं मिलती है तो उसके लिए आगे का सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा.

IPL 2021: अश्विन से गेंदबाजी नहीं करवाना दिल्ली कैपिटल्स को पड़ा भारी, पोंटिंग ने मानी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget