एक्सप्लोरर

IPL 2021: धोनी को नंबर-4 पर करनी चाहिए बल्लेबाजी, गौतम गंभीर ने इसलिए दी यह सलाह

IPL 2021: गौतम गंभीर ने धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है. गंभीर का मानना है कि धोनी का नंबर चार पर खेलना सीएसके के लिए फायदेमंद साबित होगा.

IPL 2021: पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी की है. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सीएसके के कप्तान धोनी को महत्वपूर्ण सलाह दी है. गंभीर का कहना है कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

गंभीर ने कहा कि धोनी को उस स्थान पर खेलना चाहिए भले ही सीएसके लक्ष्य का पीछा कर रहा हो या स्कोर का बचाव कर रहा हो. गंभीर ने कहा, "चेन्नई के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने पर धोनी को नंबर-4 पर खेलने उतरना चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीएसके लक्ष्य का पीछा कर रही हो या बचाव कर रही हो. मैं ऐसा होते देखना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो. कप्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है कि आपको किस स्थान पर बल्लेबाजी करनी है यह आप सोच सकते हैं."

धोनी का बैटिंग पोजिशन फिक्स नहीं

गंभीर ने आगे कहा, "आपका नंबर-3 और नंबर-4 हमेशा रन नहीं बनाता है. आपको थोड़ा और बल्लेबाजी करने की जरूरत है, यह आसान हो जाएगा. आप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगे लेकिन ऐसा ना हो कि जिम्मेदारी आप पर आ जाए, आप जल्दी विकेट खो देते हैं और आपको आकर रन बनाने होते हैं."

बता दें कि सीएसके के बैटिंग लाइनअप में धोनी ने अपने लिए कोई नंबर फिक्स नहीं किया है. धोनी किसी मुकाबले में टॉप 6 में बल्लेबाजी करने उतरे हैं तो किसी मैच में उन्हें नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए भी देखा गया है. सीएसके रविवार को केकेआर के खिलाफ मैदान में उतरेगी और इस मैच में भी धोनी की पोजिशन में बदलाव देखने को मिल सकता है.

IPL 2021: कुमार संगाकारा ने बल्लेबाजों को निशाने पर लिया, कहा- लापरवाह रवैये की वजह से मिली हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget