एक्सप्लोरर

धोनी के लिए चुनौतियों से भरा होगा आईपीएल 2020 का सीज़न

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. माही आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैंउनकी टीम CSK 8 बार आईपीएल का फाइनल खेलने में सफल रही है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2020 (IPL 2020) की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है. ये सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M.S Dhoni) के लिए बेहद खास होने वाला है. धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. इतना ही नहीं माही आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं क्योंकि उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स 8 बार आईपीएल का फाइनल खेलने में सफल रही है. ऐसे में एक बार फिर से चेन्नई के फैंस को धोनी से बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन धोनी के लिए भी ये सीजन कई मायनों में खास रहने वाला है. माही के सामने इस सीज़न में बड़ी चुनौतियां भी होंगी. चलिए आपको बताते हैं उन चुनौतियों के बारे में

7 महीनों बाद करेंगे मैदान पर वापसी

महेंद्र सिंह धोनी 7 महीनों के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. इससे पहले धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के रुप में खेला था. उस मैच में धोनी रन आउट हो गए थे और टीम इंडिया भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. ऐसे में माही अब एक लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करेंगे और सभी की नज़रें इस बात पर टिकी होंगी कि वो किस तरह का प्रदर्शन करते हैं.

थकान को कैसे भगाएंगे दूर?

इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और धोनी के फैंस चाहते हैं कि उनका चहेता खिलाड़ी भी इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा हो. लेकिन क्या इस बार फिर से धोनी आईपीएल में वो धमाका कर पाएंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं. क्योंकि धोनी एक लंबे समय के बाद मैदान पर उतर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बड़े और लंबे टूर्नामेंट के एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में धोनी और चेन्नई के बाकी सीनियर खिलाड़ियों के लिए आने वाला आईपीएल थोड़ा ज्यादा थका देने वाला साबित होगा. ऊपर से धोनी की बढ़ती उम्र. अब ये भी देखना होगा कि धोनी इस थकान को किस तरह से दूर भगाएंगे.

हो सकता है माही का आखिरी आईपीएल

वर्ल्ड कप 2019 के बाद माना जा रहा था कि धोनी संन्यास का ऐलान कर सकते है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. क्रिकेट के पंडितों का मानना था कि धोनी आईपीएल 2020 का सीजन खेलेंगे और फिर क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. इसी वजह से अब ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये धोनी का आखिरी आईपीएल है. और अगर ऐसा है तो माही अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से इस सीज़न में चैंपियन बनाना चाहेंगे. हालांकि माही के मैजिक की वजह से चेन्नई की टीम पिछली बार भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी जंग में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों मात खानी पड़ी थी, लेकिन अगर ये धोनी का आखिरी आईपीएल है तो फिर वो इस बार चेन्नई को चैंपियन बनाकर इस सीजन को अपने लिए और ज़्यादा यादगार बनाना चाहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget