एक्सप्लोरर

बायो-बबल से परेशान हुए कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल खेल रहे क्रिकेटर अगस्त से यूएई में हैं. इसके बाद भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे यानी बाहरी दुनिया से लंबे समय तक कटे रहेंगे. कोहली ने कहा कि मानसिक थकान पर भी ध्यान देना होगा.

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि लगातार ‘बायो बबल’ में रहना क्रिकेटरों के लिये मानसिक रूप से कठिन है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जैविक सुरक्षित माहौल में खेलने के लिये किसी भी दौरे की अवधि पर भी गौर करना होगा. भारतीय टीम आईपीएल के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी यानी एक ‘बायो बबल’ से उसे दूसरे में जाना होगा.

कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह लगातार हो रहा है. हमारे पास बेहतरीन टीम है तो यह उतना कठिन नहीं लग रहा. बायो बबल में रह रहे सभी लोग शानदार है, माहौल अच्छा है. यही वजह है कि हम साथ खेलने का और बायो बबल में साथ रहने का मजा ले रहे हैं. उन्होंने कहा, 'लेकिन लगातार ऐसा होने से यह कठिन हो जाता है.

मानसिक थकान पर देना होगा ध्यान

आईपीएल खेल रहे क्रिकेटर अगस्त से यूएई में हैं. इसके बाद भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे यानी बाहरी दुनिया से लंबे समय तक कटे रहेंगे. कोहली ने कहा, 'मानसिक थकान पर भी ध्यान देना होगा. टूर्नामेंट या दौरा कितना लंबा है और खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से इसका क्या असर पड़ेगा वगैरह. एक जैसे माहौल में 80 दिन तक रहना और दूसरा कुछ नहीं करना. या बीच में परिवार से मिलने की अनुमति होना. इन चीजों पर गंभीरता से विचार करना होगा.'

ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड से खेलेगी भारतीय टीम

उन्होंने कहा, 'आखिर में तो आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहें तो इस बात की बातचीत नियमित तौर पर होनी चाहिए.' भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी जो जैविक सुरक्षित माहौल में ही होगी. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी ‘बायो बबल’ से हो रही मानसिक थकान के कारण बिग बैश लीग खेलने से इनकार कर चुके हैं. इंग्लैंड के सैम कुरेन और जोफ्रा आर्चर भी बबल से निकलने के दिन गिन रहे हैं.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई से मिली हार की ये वजह बताई

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget