एक्सप्लोरर

IPL 2020: पर्पल कैप की रेस में रबाडा का कमाल, दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में किया धमाल

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत का जबरदस्त फायदा हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में दूसरी टीमों से बहुत आगे निकल चुकी है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से बदलाव हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में सबसे ज्यादा पांच जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस 6 मैचों में चार जीत और +1.488 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है.

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कब्जा जमा रखा है. हैदराबाद के हिस्से 6 मैच में तीन जीत और तीन हार आई है. हैदराबाद के 6 प्वाइंट्स हैं और टीम का नेट रन रेट +0.232 का है. केकेआर की टीम 5 मैचों में तीन जीत से मिले 6 प्वाइंट्स और +0.002 के नेट रेट के साथ चौथे पायदान पर है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम को भी अब तक पांच में से तीन मैच में जीत मिली है. आरसीबी 6 प्वाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है, लेकिन -1.355 रन रेट टीम की आगे मुश्किलें बढ़ा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैच में से चार मैच गंवा चुकी है और महज 4 प्वाइंट्स और -0.371 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर है.

राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह टूर्नामेंट में टीम की लगातार चौथी हार है. राजस्थान दो जीत से मिले 4 प्वाइंट और -1.073 रन रेट के साथ सातवें पायदान पर है. टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दो प्वाइंट और -0.431 के नेट रन रेट के साथ आखिरी पायदान पर बनी हुई है.

ऑरेंज कैप की रेस में नहीं हुआ कोई बदलाव

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान टूर्नामेंट में 313 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. डु प्लेसी 299 रन के साथ दूसरे और मयंक अग्रवाल 282 रन से साथ तीसरे पायदान पर हैं.

पर्पल कैप की रेस में रबाडा ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. रबाडा 6 मैच में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं और उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा जमा रखा है. जसप्रीत बुमराह 11 विकेट लेकर दूसरे और बोल्ट 10 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

IPL 2020 RR Vs DC Highlights: दिल्ली की जीत का सिलसिला जारी, राजस्थान की मुश्किलें बढ़ी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget