एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल खुद के बचाव में उतरे, किया है यह बड़ा दावा

IPL 2020: केएल राहुल को खराब स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन कप्तान ने खुद का बचाव किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 69 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में हार के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल निशाने पर हैं. राहुल ने हालांकि खुद का बचाव करते हुए कहा है कि स्ट्राइक रेट की बहस मायने नहीं रखती.

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 5 में उसे हार मिली है और केवल एक जीत हासिल हुई है. राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ 16 गेंद पर 68.75 के स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाए. राहुल ने कहा, ''स्ट्राइक रेट की बहस बेकार की बात है. मेरे लिए टीम की जीत मायने रखती है. मैं जिम्मेदारी लेना पसंद करता हूं और बतौर लीडर आपको जिम्मेदारी लेनी भी पड़ती है.''

हैदराबाद के खिलाफ राहुल ने गलतियां होने की बात को स्वीकार किया. कप्तान ने कहा, ''हां, हमसे गलती हुई. सब लोग गलती करते हैं. मैं उन गलतियों से सबक लेकर बेहतर लीडर बनना चाहता हूं.''

राहुल ने हालांकि बतौर बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. राहुल अब तक टूर्नामेंट में 313 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. राहुल ने कहा, ''जब टीम निचले पायदान पर हो तो आप बहुत ज्यादा सोचना शुरू कर देते हैं. किसी भी टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होते हैं. कुछ अच्छा खेल रहे होते हैं और कुछ नहीं, पर ओपनर से अच्छी शुरुआत की ही उम्मीद होती है.''

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज हैदराबाद की सलामी जोड़ी वार्नर और बेयरस्टो के सामने बिल्कुल बेबस नज़र आए. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 160 रन की साझेदारी की. हैदराबाद के 201 रन के जवाब में पंजाब की पूरी टीम 132 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई दौरा विवादों में घिरा, BCCI की इस मांग पर बरसे पूर्व कप्तान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई

'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका

परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z

Embed widget