एक्सप्लोरर

IPL 2020: अंबाती रायडू हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानी और ज्यादा बढ़ी

IPL 2020: अंबाती रायडू पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे. अब चोट की वजह से उनके बाहर होने की जानकारी सामने आई है.

IPL 2020: 25 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ने जा रही चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीम के स्टर बल्लेबाज अंबाती रायडू दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे. सीएसके के मैनेजमेंट की तरफ से रायडू के मैच से बाहर होने की जानकारी दी गई है. पहले मैच के हीरो रायडू राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए थे और सीएसके को इस मुकाबले में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा.

सीएसके के सीईओ ने रायडू की चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया है. उन्होने कहा, ''रायडू हेमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, पर उनका एक और मैच नहीं खेलना तय है. हां, इसके बाद रायडू पूरी तरह से खेलने के लिए तैयार होंगे.''

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आराम का मौका भी मिलेगा. फिर सीएसके की टीम एक हफ्ते के बाद 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

रैना की गैरमौजूदगी में रायडू सीएसके के मीडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा हैं. रायडू ने आईपीएल 13 के पहले मैच में 71 रन की पारी खेलते हुए बेहतरीन फॉर्म में होने के संकेत भी दिए थे.

रायडू ने मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा था, ''हम लॉकडाउन में ट्रेनिंग कर रहे थे. मैं शानदार वापसी करना चाहता था और मैंने इसके लिए अपने आप को पूरी तरह से तैयार कर रखा था.''

बता दें कि पिछले साल अंबाती रायडू को इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली थी. रायडू ने इस बात से नाराज होकर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान भी कर दिया था. हालांकि बाद में द्रविड़ की राय पर उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget