एक्सप्लोरर

IPL 2020: 19 सितंबर को होगा टूर्नामेंट का आगाज, 8 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन यूएई में खेला जाना है. अब टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख का एलान भी कर दिया गया है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ गई है. आईपीएल 13 का आगाज 19 सितंबर से होगा और टूर्नामेंट का फाइनल 8 नवंबर को खेला जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने इस बात का आधिकारिक एलान किया है. इससे पहले ब्रजेश पटेल ने घोषणा की थी कि इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाएगा. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन तय समय पर नहीं हो पाया था. लेकिन वर्ल्ड कप रद्द होने के चलते बीसीसीआई के लिए आईपीएल के आोयजन का रास्ता साफ हो गया.

गुरुवार को ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि टूर्नामेंट का आयोजन 19 सितंबर से हो सकता है. दरअसल ऐसा माना जा रहा है बीसीसीआई एक दिन में एक ही मैच का आयोजन करवाना चाहता है, इसलिए टूर्नामेंट को जल्दी शुरू करवाया जा रहा है. ब्रजेश पटेल ने साफ कर दिया है कि आईपीएल का 13वां सीजन 51 दिन तक चलेगा.

जल्द जारी होगा शेड्यूल

हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से आईपीएल का शेड्यूल और मैचों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. ऐसा माना जा रहा है अगले एक हफ्ते के अंदर बीसीसीआई आईपीएल का शेड्यूल जारी कर सकती है. आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में इस बात पर फैसला लिया जाएगा.

इसके अलावा ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के साथ एक महीने पहले ही यूएई पहुंच सकती हैं. आईपीएल में हिस्सा लेने वाले अधिकतर क्रिकेटर्स ने पिछले चार महीने से मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की है. खिलाड़ियों को अपनी पुरानी लय हासिल करने में तीन से चार हफ्ते का वक्त लग सकता है. इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस मैच का आयोजन भी करवा सकती हैं.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 28 मार्च से होना था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पहले टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक टाला गया था और फिर लॉकडाउन बढ़ने के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया. चूंकि भारत में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है इसलिए बोर्ड ने यूएई को बेहतर विकल्प समझा है. यूएई में मैदान पर दर्शक होंगे या नहीं, यह अभी तक तय नहीं हुआ है.

पूर्व पाक क्रिकेटर का दावा- शशांक मनोहर नहीं चाहते थे IPL का आयोजन, वर्ल्ड कप पर फैसले में करवाई देरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget