एक्सप्लोरर

पूर्व पाक क्रिकेटर का दावा- शशांक मनोहर नहीं चाहते थे IPL का आयोजन, वर्ल्ड कप पर फैसले में करवाई देरी

मई-जून के महीने से ही लगातार ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप टाला जाएगा, फिर भी आईसीसी की बोर्ड मीटिंगों में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था.

ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को टालने के आईसीसी के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन लगभग तय है. बीसीसीआई ने इसके लिए तारीखें भी तय कर ली हैं और केंद्र सरकार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इसका आयोजन करने के लिए इजाजत भी मांगी है. इस बीच पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि आईसीसी के पूर्व चेयरमैन रहे शशांक मनोहर इस साल लीग का आयोजन नहीं होने देना चाहते थे.

'मनोहर ने अपनाई देरी वाली रणनीति'

आईसीसी ने हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप को टालने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड पहले ही वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर असमर्थता जाहिर कर चुका था. हालांकि आईसीसी ने वर्ल्ड कप को स्थगित करने के फैसले में वक्त लिया.

अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि आईसीसी के चेयरमैन रहे मनोहर ने जानबूझकर इस फैसले में देरी की. बासित ने कहा, “ये साफ तौर पर शशांक मनोहर की रणनीति थी. वर्ल्ड कप एक-डेढ़ महीने पहले ही टाल दिया जाना चाहिए था, लेकिन वह नहीं चाहते थे कि इस साल आईपीएल हो. ये मेरा विचार है और मैं पहले भी ये बोल चुका हूं. उन्होंने देरी वाली रणनीति अपनाई.”

शशांक मनोहर के पद छो़ड़ने के बाद हुआ फैसला

खास बात ये है कि मई-जून के महीने से ही लगातार ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाला वर्ल्ड कप टाला जाएगा, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इतने बड़े आयोजन के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार नहीं था.

इस दौरान हुई आईसीसी की 2-3 बोर्ड मीटिंग में भी वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं हुआ. जून के अंत में शशांक मनोहर का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस महीने आईसीसी ने फैसले पर आधिकारिक मुहर लगा दी.

ये भी पढ़ें भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर बोले PCB प्रमुख एहसान मनी- हमने BCCI को बताई अपनी स्थिति, फैसला उनके हाथ में पूर्व चयनकर्ता ने किया खुलासा- गांगुली को उप-कप्तान बनाने में आई थी मुश्किलें, कप्तानी में भी उनसे पहले थे 2 नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget