एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने KKR की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंपी, ये वजह बताई

कोलकाता अभी तक सही संयोजन नहीं खोज पाई है, खासकर उसकी बल्लेबाजी में कई पेंच हैं. दिनेश कार्तिक ने एक मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन फिर वो पटरी पर से उतर गए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एक बड़ा बदलाव आया है. टीम मैनेजमेंट ने खुलासा किया है कि मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी है. नाइट राइडर्स ने एक बयान में कहा, "दिनेश कार्तिक ने केकेआर मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम का उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्होंने इयोन मोर्गन को कप्तानी सौंप दी है."

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के इस सीजन में अबतक सिर्फ एक ही मैच में अर्धशतक लगाया है, लेकिन इसके बाद से वो पटरी पर से उतरे हुए हैं. हालांकि कोलकाता की टीम अब तक सात में से चार मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.

आज कोलकाता के सामने मुंबई की चुनौती इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में आज मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. लीग के पहले हाफ में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो मुंबई ने जीत हासिल की थी. मुंबई का फॉर्म भी शानदार है और इसलिए उसका पलड़ा कोलकाता पर भारी लग रहा है. इसका एक कारण और है, मुंबई की फॉर्म और उसकी टीम में मौजूदा संतुलन.

वहीं, कोलकाता अभी तक सही संयोजन नहीं खोज पाई है, खासकर उसकी बल्लेबाजी में कई पेंच हैं. सलामी जोड़ी उसे अब तक मजबूत नहीं मिली. सुनील नरेन और शुभमन गिल के साथ लीग के शुरूआती मैचों में जाने वाली कोलकाता ने बाद में राहुल त्रिपाठी और गिल को आजमाया. यह जोड़ी काफी हद तक सफल भी रही लेकिन पिछले मैच में टॉम बेंटन को मौका मिला था लेकिन वो असफल रहे थे.

ये भी पढ़ें- KKR के ट्विटर हैंडल पर अपलोड वीडियो को शाहरुख खान ने किया रीट्वीट, लिखा- तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है' IPL 2020: छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने क्यों आए एबी डिविलियर्स, हार के बाद कोहली ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget