एक्सप्लोरर

KKR के ट्विटर हैंडल पर अपलोड वीडियो को शाहरुख खान ने किया रीट्वीट, लिखा- तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है'

केकेआर के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल पर अपलोड वीडियो को शाहरुख खान ने रीट्वीट किया है और उन्होंने लिखा 'तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है.'

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का अबतक का प्रदर्शन औसत रहा है. टीम के को-ओनर शाहरुख खान भारत की तरह ही यूएई में भी पहुंचे हुए हैं और हर मैच में टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मैदान पर पहुंच जाते हैं. पिछले कुछ मैचों में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. केकेआर ने इस साल अबतक 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 4 में जीत तो 3 में हार झेलनी पड़ी है. आपको बता दें कि केकेआर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नया एंथम सॉन्ग लॉन्च किया है, जिसे शाहरुख खान ने रिट्वीट करते हुए फैन्स के लिए कुछ लाइनें भी लिखी हैं.

केकेआर के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल पर अपलोड वीडियो को शाहरुख खान ने रिट्वीट किया है. उन्होंने लिखा 'तू फैन नहीं तूफान है, केकेआर की जान है. जो एनर्जी, जो पैशन, आप लोग प्रोवाइड करते हैं, वो इस समय मैदान पर मिसिंग है, लेकिन आप लोग हमें घर बैठकर भी मोटिवेट कर सकते हैं. आइए और लपाओ करिए मेरे और केकेआर टीम के साथ एक फैन एंथम पर, जो आपके लिए बनाया गया है.'

केकेआर टीम द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो एनिमेटिड है, जिसमें खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंदर एक खास शब्द का इस्तेमाल किया गया है 'लपाओ' जिसका मतलब वहीं पर हिंदी में कूदो और इंग्लिश में जंप लिखकर बताया गया है. वहीं, वीडियो के अंत में लिखा है 'क्या आप हमारे साथ लपाओ करने के लिए तैयार है, कुछ बेहद एक्साइटिड आने वाला है, जुड़े रहिए हमारे साथ.'

गौरतलब है कि केकेआर को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था. टीम को आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अगला मैच आबुधाबी में खेलना है.

टी-20 क्रिकेट में चौकों और छक्कों की मदद से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल

IPL 2020 MI vs KKR: ऐसी हो सकती है मुंबई और कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget