एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी ने बल्लेबाजी को लेकर स्वीकार की नाकामी, बताया क्यों हुए फेल

IPL 2020: धोनी नाबाद 47 रन का पारी के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला पाए. हालांकि धोनी ने स्वीकार किया है कि क्यों उनके बल्ले का जादू नहीं चल पाया.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला लगातार जारी है. सीएसके को हैदराबाद के खिलाफ 7 रन से मात मिली. टूर्मामेंट में यह लगातार तीसरी हार है. इस मैच में धोनी अंत तक खड़े रहे लेकिन नाबाद 47 रन बनाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला पाए वो भी तब जब आखिरी ओवर एक युवा गेंदबाज अनुभवहीन अब्दुल समद के पास था. मैच के बाद धोनी ने बल्लेबाजी से अपनी नाकामी को स्वीकार किया है.

धोनी ने कहा कि वह गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहे थे. धोनी ने कहा, "मैं काफी गेंदों को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था, शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था. मैदान को देखते हुए यह दिमाग में चल रहा था."

इस बीच धोनी को थकान के कारण काफी परेशान होते हुए भी देखा गया. अपनी तबीयत को लेकर धोनी ने कहा, "मैं ठीक हूं. इस तरह की परिस्थितियों में गला सूखता है."

चेन्नई ने सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद वह लगातार तीन मैच हार गई है. कप्तान ने कहा, "काफी पहले हम लगातार तीन मैच हारे थे. हमें कैच पकड़ने होंगे, नो गेंद नहीं फेंकनी होंगी. कई बार हम ज्यादा ढीले हो जाते हैं. हमारे दो ओवर अच्छे गए लेकिन कुल मिलाकर हम कुछ और बेहतर कर सकते थे. कोई भी कैच छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन इस स्तर पर आपको देखना होगा कि इस तरह के कैच लिए जाएं.''

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 में सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. अगर दोनी की टीम अगले दो या तीन मैचों में वापसी नहीं करती है तो टूर्नामेंट में उसका सफर बेहद मुश्किल हो जाएगा.

IPL: हार के बावजूद धोनी ने रचा इतिहास, कोई और क्रिकेटर नहीं कर पाया है यह कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget