एक्सप्लोरर

IPL 2020 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स से बदला चुकता करने उतरेगा राजस्थान रॉयल्स, जानें दोनों टीमों की संंभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स पांच मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स तीन मैच जीतकर छठे नंबर पर काबिज है.

बेन स्टोक्स की वापसी से मजबूत बनी राजस्थान रॉयल्स की कल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी. दिल्ली ने पिछले सप्ताह रॉयल्स को 46 रन से हराया था. स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली रॉयल्स की टीम उससे सबक लेकर इस मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगी. जब दोनों टीमें पिछली बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो रॉयल्स की टीम में स्टोक्स नहीं थे.

बेन स्टोक्स की वापसी से राजस्थान मजबूत

इंग्लैंड का यह आलराउंडर भले ही पहले मैच में अपना जलवा नहीं दिखा सका लेकिन उनकी उपस्थिति में यह पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज करके चार मैच के हार के क्रम को तोड़ने में सफल रहा. स्मिथ ने कहा, ‘स्टोक्स की वापसी से हमारी टीम में अच्छा संतुलन पैदा हो गया है. उसने केवल एक ओवर किया क्योंकि वह अभी लॉकडाउन से बाहर निकला हैं और लय में लौटने की कोशिश कर रहा है.’ स्टोक्स जहां रॉयल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है वहीं टीम शीर्ष क्रम की असफलता से भी पार पानी चाहेगी. शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण निचले क्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है.

कप्तान स्मिथ और संजू सैमसन ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कुंद पड़ा है. जोस बटलर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 44 गेंदों पर 70 रन बनाये लेकिन वह पिछले दो मैचों में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये. अगर राहुल तेवतिया अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो रॉयल्स की स्थिति और नाजुक होती. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले तेवतिया ने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में 28 गेंदों पर 45 रन बनाये थे.

पंत के बाहर होने से टीम संयोजन में बदलाव

दूसरी तरफ दिल्ली को अपने पिछले मैच में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम उस हार को भुलाकर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाज है और कागिसो रबाडा की अगुवाई में उसकी गेंदबाजी भी मजबूत है. रबाडा ने अब तक 17 विकेट लिये है. उन्हें हमवतन दक्षिण अफ्रीकी एनरिच नोर्जे और हर्षल पटेल का अच्छा सहयोग मिला है. रविचंद्रन अश्विन ने भी अक्षर पटेल के साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी की है. रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि मार्कस स्टोइनिस के आलराउंड खेल से दिल्ली को जीत मिली थी. स्मिथ को उम्मीद रहेगी कि स्टोक्स उनकी तरफ से ऐसी ही भूमिका निभाएंगे.

रॉयल्स के गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर के अलावा स्पिनर तेवतिया और श्रेयस गोपाल को लगातार मौका मिलता रहा है. दिल्ली के बल्लेबाजी विभाग में शिखर धवन की फार्म में वापसी सकारात्मक संकेत है. पृथ्वी सॉव और अय्यर पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण दिल्ली को पिछले मैच में शिमरोन हेटमायर को बाहर करके अलेक्स कैरी को अंतिम एकादश में शामिल करना पड़ा था. यह अजिंक्य रहाणे का भी इस आईपीएल में पहला मैच था.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, कागिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) हर्षल पटेल और मार्कस स्टोइनिस.

IPL 2020 CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स

IPL 2020: डिविलियर्स ने मारा गगनचुंबी छक्का, सड़क पर गुजर रही कार से जाकर टकराई गेंद, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget