एक्सप्लोरर

"अगर मैं 'हमारे विराट' कहूं तो यह गलत नहीं होगा", पाक क्रिकेटर रिजवान के इस बयान की हर तरफ हो रही तारीफ

Mohammad Rizwan Praises by ICC: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में एक बयान में क्रिकेट जगत को एक परिवार बताया था. उनके इस बयान को अब सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है.

Mohammad Rizwan on The Bond Between Players: पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को हाल ही में दिए उनके एक बयान के लिए काफी सराहना मिल रही है. 12 मई को रिजवान ने एक इंटरव्यू में पूरे क्रिकेट जगत को एक परिवार बताया था. रिजवान के इसी बयान को लेकर उनकी खूब प्रशंसा की जा रही है. ICC ने आज (15 मई) अपने सोशल मीडिया पर उनके बयान को पोस्ट किया है. ICC के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

रिजवान ने 12 मई को एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान दुनियाभर के खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिलेशन को लेकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था, 'पूरा क्रिकेट जगत हमारे लिए एक परिवार की तरह है. अगर आप पाकिस्तान के लिए खेल रहे हो और आपका भाई ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहा है तो निश्चित तौर पर आप उसे आउट करना चाहेंगे क्योंकि आप आपके देश के लिए खेल रहे हैं. लेकिन यह लड़ाई सिर्फ मैदान तक सीमित होगी वरना हम एक परिवार की तरह होंगे. अगर मैं कहूं, 'हमारे विराट' तो यह गलत नहीं होगा, या 'हमारे पुजारा', 'हमारे स्मिथ' या 'हमारे रूट', मैं यह कह सकता हूं क्योंकि हम सब एक परिवार हैं.'

सोशल मीडिया यूजर्स रिजवान के इस बयान को शेयर कर उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि यह खिलाड़ी हर बार क्रिकेट फैंस के दिलों को जीतता रहता है तो कोई उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला क्रिकेटर बता रहा है.

रिजवान फिलहाल काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 खेल रहे हैं. वह ससेक्स की स्क्वाड में शामिल हैं. इस स्क्वाड में भारत के चेतेश्वर पुजारा उनके साथी खिलाड़ी हैं. पुजारा के संबंध में बातचीत के दौरान ही रिजवान ने क्रिकेट जगत को एक पूरा परिवार बताया था.

इस दौरान रिजवान ने पुजारा के एकाग्रता की काफी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि एकाग्रता के मामले में वह जिन तीन बल्लेबाजों को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं, उनमें पुजारा भी शामिल हैं. रिजवान ने यह भी कहा था कि वह पुजारा से कुछ जरूरी टिप्स भी लेते रहे हैं.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: पंजाब से हारने के बाद RCB का प्लेऑफ में पहुंचना क्यों हो गया है मुश्किल?

IPL 2022: KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुईं जिंदा, प्वॉइंट्स टेबल में जानिए बाकी टीमों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget