एक्सप्लोरर

IPL 2022: IPL का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज अब LSG के नाम, ये हैं टॉप-3

IPL में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य को हासिल किया. यह IPL के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.

IPL में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य को हासिल किया. यह IPL के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी और फिर एविन लेविस और आयुष बदोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत LSG यह विशाल लक्ष्य हासिल कर सकी. यहां पढ़ें, IPL के टॉप-3 रन चेज..

1. राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है IPL का सबसे बड़ा सफल रन चेज़
IPL 2020 के नौवें मैच में राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया था. इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए मयंक अग्रवाल की शतक और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ (50), संजू सैमसन (85) और राहुल तेवतिया (53) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. इस मैच में राजस्थान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

2. मुंबई इंडियंस ने IPL 2021 में किया था दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़
IPL 2021 के 27वें मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डुप्लेसिस (50), मोईन अली (58) और अंबाती रायडू (72) की दमदार पारियों की बदौलत 4 विकेट पर 218 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई ने अपने सलामी बल्लेबाजी की मजबूत शुरुआत और बाद में कीरोन पोलार्ड के 34 गेंद पर धमाकेदार 87 रन की बदौलत आखिरी गेंद पर 219 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

3. पहले सीजन में राजस्थान ने किया था कमाल
IPL के पहले सीजन में ही सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड राजस्थान ने अपने नाम कर लिया था. IPL 2008 के 9वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने एंड्र्यू सायमंड्स के धमाकेदार 117 रन की पारी की बदौलत 214 रन बना डाले थे. जवाब में ग्रीम स्मिथ के 71 और युसूफ पठान के 61 रन की पारियों ने राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा दिया था. आखिरी में शेन वॉर्न ने 9 गेंद पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में जीत दिला दी थी.

यह भी पढ़ें..

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो, मैदान में उतरने से पहले टीम ने ऐसे किया था शेन वॉर्न को याद

IPL 2022: शेन वॉटसन का SRH के टीम प्रबंधन पर बड़ा बयान, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget