एक्सप्लोरर

IPL 2020: यूएई में गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ाएगा भारी बैट, होगी छक्के चौकों की बारिश

IPL 2020: धोनी, पांड्या, पंत, गेल समेत कई दिग्गज खिलाड़ी भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हैं. यूएई के छोटे ग्राउंड में भारी बल्ला गेंदबाजों के लिए बड़ी मुश्किल बनेगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. आईपीएल 13 में कई दिग्गज बल्लेबाज भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं. इसी वजह से यूएई से छोठे मैदानों पर चौके छक्कों की बौछार देखने को मिल सकती है .

डेविड वार्नर, क्रिस गेल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या समेत कई दिग्गज खिलाड़ी भारी बल्ले के साथ ही खेलते हैं. ऐसा माना जाता है कि भारी बल्ले से हिट मारने से गेंद ज़्यादा तेज और ज्यादा दूर तक ट्रेवल करती है. गेंद बल्ले के जिस हिस्से में लगने से बॉल ज़्यादा दूर तक और तेज़ ट्रेवल करती उस हिस्से को स्वीट स्पॉट कहा जाता है. भारी बल्ले में स्वीट स्पॉट एरिया बड़ा होता है. पावर हिटिंग करने वाले खिलाड़ी भारी बल्ले पर ही भरोसा करते हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी 1270 ग्राम वज़न के बल्ले से भी खेले है. लेकिन इस बार माही लगभग 1250 ग्राम वज़न के बल्ले से खेलते हुए नज़र आएंगे. हालांकि बल्ला का इतना वजन कम नहीं माना जाता है. धोनी के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी जैसे हार्दिक पांड्या, के एल राहुल, सुरेश रैना, रिषभ पंत समेत मेरठ के एस जी कंपनी का बल्ला इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हर खिलाड़ी के बैट का वजन अलग अलग होता है.

क्लूनजर ने किया था असली कमाल

चेन्नई के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन भी लगभग 1250 ग्राम के बल्ले से ही खेलते है. क्रिस गेल आईपीएल में सबसे भारी बल्ले के साथ खेलने वाले क्रिकेटर है. क्रिस गेल के बल्ले का वजन लगभग 1360 ग्राम है. सुरेश रैना, के एल राहुल या रिषभ पंत स्ट्रोक तो काफी खेलते हैं, लेकिन उनके बल्ले का वजन 1160 से 1180 ग्राम के अंदर है, जो कि धोनी , गेल , वाटसन जैसे खिलाडियों से कम है.

अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे भारी बल्ले का इस्तेमाल करने वाली खिलाड़ी भारत के सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. सचिन 1470 ग्राम वजन के बल्ले से खेला करते थे, वहीं क्लूजनर ने 1999 विश्व कप में 1530 ग्राम के बल्ले से खेलकर कमाल कर दिखाया था.

ENG Vs AUS: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी आखिरी T20 से बाहर हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget