एक्सप्लोरर

IPL 2022 Final: धोनी की तरह 'कैप्टन कूल' कैसे बन गए हार्दिक पांड्या? जानें फाइनल के बाद क्या बोले गुजरात के कप्तान

Hardik Pandya IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. वे आईपीएल 2022 में अच्छे कप्तान के रूप में उबर कर सामने आए हैं.

Hardik Pandya Gujarat Titans  Winner IPL 2022: आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस सीजन में अपनी कप्तानी से भी सबको चकित किया. पांड्या ने फाइनल में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 34 रन बनाए और 3 विकेट झटके. गुजरात ने फाइनल में  राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. गुजरात की जीत के बाद हार्दिक की वाइफ काफी इमोनल दिखीं. उनकी वाइफ नताशा ने उन्हें गले लगा लिया.

अपने हरफनमौला प्रदर्शन से फाइनल में टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक ने कहा, ‘‘मैं प्यार पर ही जीता हूं जो मुझे अपने परिवार से भरपूर मिलता है.’’

चमकीले जैकेट और कान में हीरे के टॉप्स पहनने वाले हार्दिक शुरूआती दिनों में ग्लैमर में डूबे युवा की तरह नजर आते थे लेकिन एक लापरवाह युवा से जिम्मेदार कप्तान बनने तक का उनका सफर उनके जीवट की कहानी कहता है. पत्नी नताशा, बेटा अगस्त्य, भाई कृणाल और वैभव, भाभी पंखुड़ी उनकी ढाल की तरह रहे हैं. हार्दिक ने कहा, ‘‘नताशा काफी भावुक हैं और मुझे अच्छा करते देख बहुत खुश हो जाती है.उसने मेरे कैरियर में काफी उतार चढाव देखें हैं और उसे पता है कि मैने कितनी मेहनत की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा परिवार मेरी ताकत रहा है. मेरा भाई कृणाल, भाभी पंखुड़ी, दूसरा भाई वैभव. इन सभी नहीं कठिन दौर में भी मुझे मानसिक सकून दिया. मैने फोन किया तो भाई और भाभी दोनों रो पड़े. ये खुशी के आंसू थे. मुझे पता है कि जब तक ऐसे लोग मेरे पीछे हैं, मैं अच्छा खेल सकता हूं.’’

महेंद्र सिंह धोनी की तरह शांतचित्त होकर कप्तानी करने वाले हार्दिक को जब गुजरात का कप्तान बनाया गया तो क्रिकेट पंडितों ने टीम को मैदान पर उतरने से पहले ही दौड़ से बाहर मान लिया था. लेकिन हार्दिक ने हार नहीं मानी थी और मोर्चे से अगुवाई करते हुए 487 रन बनाने के साथ आठ विकेट भी लिये. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा जिम्मेदारी का मजा लिया है. मैं मोर्चे से अगुवाई करना पसंद करता हूं ताकि मिसाल दे सकूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं टीम से कुछ अपेक्षा करता हूं तो मुझे सबसे पहले उसके अनुरूप खेलना होगा ताकि दूसरों के लिये मिसाल बन सकूं.’’

अपने छह बरस के अंतरराष्ट्रीय कैरियर में हार्दिक चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल खेल चुके हैं और टी20 विश्व कप 2016 तथा वनडे विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. नौ जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिये वह नीली जर्सी में वापसी करेंगे और उनका लक्ष्य विश्व कप खिताब जीतना है. हार्दिक ने कहा, ‘‘भारत के लिये विश्व कप जीतना सपना है. मैं हमेशा से टीम को पहले रखता आया हूं और लक्ष्य टीम को आईसीसी खिताब दिलाना है. ’’

इससे पहले चार बार मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के साथ मिली कामयाबी को खास बताया. उन्होंने कहा, ‘‘यह खिताब खास है क्योंकि मैने बतौर कप्तान जीता है. इससे पहले 2015, 2017, 2019 और 2020 में मिले खिताब भी खास थे. मैं खुशकिस्मत हूं कि पांच बार आईपीएल खिताब जीता लेकिन इस बार के खिताब से इतिहास बना है.हमें एक लाख दस हजार लोगों का मैदान पर समर्थन मिला और अपनी कड़ी मेहनत का फल भी.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022 Final: हार्दिक ने किया चलता तो गुस्से से बौखला गए बटलर, फेंक दिया हेलमेट और ग्लव्स, देखें वीडियो

Deepak Chahar Wedding: 1 जून को जया संग फेरे लेंगे दीपक चाहर, 'स्विंग के किंग' की बारात की प्रैक्टिस शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget