एक्सप्लोरर

GT vs SRH: अहमदाबाद में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए पिच रिपोर्ट और यहां बनें IPL रिकार्ड्स के बारे में

GT vs SRH Pitch Report, Weather Updates: अहमदाबाद में आज का मौसम कैसा रहेगा? नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट.

GT vs SRH IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में आज 51वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये प्लेऑफ के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बतौर कप्तान शुभमन गिल और पैट कमिंस आमने सामने होंगे.

गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम शानदार नजर आ रही है, हालांकि वह अपने पिछले मैच में हारी थी लेकिन टीम अभी भी टॉप 4 में बनी हुई है. 9 में से 6 मैच जीतकर गुजरात चौथे नंबर पर है. अगर आज टीम जीती तो वह आरसीबी को पीछे छोड़कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी.

सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बचाए रखने के लिए हर हाल में जीतना है. वह अभी तालिका में नौवें नंबर पर है, हैदराबाद ने 9 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 39
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते: 18 मैच
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते: 21 मैच
  • सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर: 243/5 (PBKS ने GT के खिलाफ 2025 में बनाया)
  • सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 129 (शुभमन गिल ने MI के खिलाफ बनाया)
  • सबसे अच्छा स्पेल: 5/10 (मोहित महिपाल शर्मा ने MI के खिलाफ)

अहमदाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम?

अहमदाबाद में शुक्रवार, 2 मई 2025 को धूप खिली रहेगी. गर्मी ज्यादा रहेगी. दोपहर में तापमान 41 डिग्री तक जबकि मैच के समय ये 39 डिग्री रहेगा. दूसरी पारी शुरू होने तक तापमान 4 से 5 डिग्री कम हो जाएगा. आज अहमदाबाद में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जो मैच के लिहाज से अच्छी खबर है. हवाएं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी. मैच की बात करें तो टॉस 7 बजे होगा और 7:30 बजे से खेल शुरू होगा.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

यहां बल्लेबाजों को मदद मिलेगी लेकिन ग्राउंड बड़ा होता है इसलिए यहां अधिक हवाई शॉट खेलना गेंदबाजी टीम को फायदा पहुंचाएगा. यहां पर ग्राउंडेड शॉट खेलने पर जोर देना होगा. हालांकि यहां आउटफील्ड तेज होगी, जो बल्लेबाजों को मदद करेगी और इसका फायदा पॉवरप्ले में उठाया जाना चाहिए. 

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कई तरह की पिच है, अगर लाल मिट्टी की पिच पर मैच हुआ तो हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है, लेकिन अगर काली मिट्टी पर मुकाबला खेला गया तो स्कोर 180 के आस-पास ही रह सकता है. गेंदबाजों में स्पिनर्स को यहां मदद मिलेगी. इसलिए स्पिनर्स को जल्दी गेंदबाजी पर बुलाया जा सकता है.

इस ग्राउंड पर IPL 2025 में कुल 4 मैच खेले गए हैं, इसमें 5 पारियों में 200 से अधिक रन बने हैं. शुरूआती 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. एक मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीता है.

GT बनाम SRH हेड टू हेड

हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 5 मैच हुए हैं, इसमें से 3 मैच गुजरात ने जीते हैं जबकि सिर्फ 1 मैच हैदराबाद ने जीता है. दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
The Raja Saab BO Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
The Raja Saab BO Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
Heart Attack After Stent: स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं दिल की नसें? डॉक्टर से समझें
स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं दिल की नसें? डॉक्टर से समझें
Embed widget