एक्सप्लोरर

GT vs KKR: राशिद खान को बनाया गया गुजरात टाइटंस का कप्तान! पढ़ें कैसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड

Rashid Khan, IPL 2023: राशिद खान IPL में दूसरी बार गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे हैं. इससे पहले IPL 2022 में उन्होंने टीम के लिए एक मैच में कप्तानी की थी.

Rashid Khan Captaincy Stats:आईपीएल 2023 में 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में गुजरात की कप्तानी नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में अफगानी स्पिनर राशिद खान कर रहे हैं. 

इससे पहले भी कर चुके हैं गुजरात की कप्तनी

राशिद खान आईपीएल में दूसरी बार कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के एक मैच में कप्तानी करते हुए जीत हासिल की है. आईपीएल 2022 में राशिद खान ने सबसे पहले आईपीएल कप्तानी की थी. पिछले सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए एक मैच में राशिद खान ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का डेब्यू किया था, उस मैच में भी गुजरात टाइटंस 3 विकेट से विजयी रही थी. 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करते हैं राशिद खान

राशिद खान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है. वो अफगानिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में राशिद खान ने अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को 2-1 से जीत दिलाई थी. 

अब तक ऐसी रही है अंतर्राष्ट्रीय में कप्तानी

राशिद खान अब अफगानिस्तान के लिए कुल 2 दो टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाल चुके हैं, जिसमें एक बार टीम हारी है और एक बार विजयी रही है. 

वहीं वनडे में राशिद ने अफगानिस्तान के लिए अब तक कुल 7 बार टीम की कमान संभाली है. हालांकि इसमें टीम को 6 बार शिकस्त मिली और टीम ने उनकी अगुवाई में सिर्फ एक ही मैच जीता है.

इसके अलावा, टी20 इंटरनेशनल में राशिद खान अब तक अफगानिस्तान के लिए कुल 13 बार कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें टीम 8 बार जीत मिली और 5 बार टीम ने हार का सामना किया है. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: गुजरात ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर किया बल्लेबाज का फैसला, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget