एक्सप्लोरर

SRH के खिलाफ बुरी तरह हारने से बेहद निराश हैं फाफ डु प्लेसिस, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक

RCB vs SRH: पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सिर्फ 68 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 8 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2022 के 36वें मुकाबले में शर्मनाक हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर  के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत के कुछ ओवरों में ही मैच गंवा दिया था. आरसीबी की टीम इस मैच में महज 68 रन पर आउट हो गयी. वहीं हैदराबाद ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

डु प्लेसिस ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, हमने शुरुआती कुछ ओवरों में चार-पांच विकेट खोकर मैच को गंवा दिया था. शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन आपको इससे निपटने का तरीका आना चाहिये. 

उन्होंने आगे कहा, बाद में पिच आसान होते चली गयी और अगर हमने शुरुआत में विकेट नहीं गंवाये होते तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे. हमें लगा था कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होगी, लेकिन किसी भी पिच पर शुरुआती ओवरों में आपको सावधानी बरतनी होती है. 

उन्होंने मैच के दूसरे ओवर में लगातार गेंदों में अपना और विराट कोहली के विकेट लेने के बाद अनुज रावत को भी पवेलियन भेजने वाले तेज गेंदबाज मार्को जानसेन की तारीफ की. उन्होंने कहा, मार्को जानसेन ने (अपने) पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी की. उन्होंने दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराया और कुछ बड़े विकेट लिये. 

मैन ऑफ द मैच जानसेन ने कहा कि उन्हें कोहली और डु प्लेसिस के विकेट से ज्यादा खुशी अनुज रावत को पवेलियन भेजने से हुई. बायें हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, मैच चीजों को आसान रखने की कोशिश कर रहा था. मैंने कोहली और डु प्लेसिस के विकेट लिये लेकिन बायें हाथ के बल्लेबाज रावत को आउट करने से मुझे ज्यादा खुशी हुई. यह सीमित ओवरों के खेल में मेरा सर्वश्रेष्ठ ओवर था. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कहां खेले जाएंगे मुकाबले; मौजूद रहेंगे 100 फीसदी दर्शक

RCB vs SRH: हैदराबाद ने बैंगलोर को बुरी तरह रौंदा, 72 गेंद पहले 9 विकेट से जीता मैच

KKR vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को हराया, आखिरी ओवर में पलटा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget