एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, सालों बाद इस खिलाड़ी की इंग्लिश टीम में वापसी

IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है. 

England Squad For India Test Series: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है. इंग्लैंड टीम में जेमी ओवर्टन की तीन साल बाद वापसी होने वाली है, जिन्होंने अभी तक अपना एकमात्र टेस्ट मैच 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.बेन स्टोक्स इंग्लिश टीम की कप्तानी कर रहे होंगे, वहीं ब्राइडन कार्स भी टीम में वापस आए हैं.

जैकब बैथेल और क्रिस वोक्स भी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में चुने गए हैं. ये दोनों आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के लिए कोई टेस्ट मैच खेले थे. वोक्स और कार्स चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग नहीं ले पाए थे. पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में चोट के बाद गस एटकिंसन टीम से बाहर हो गए हैं.

बल्लेबाजी यूनिट का भार जो रूट, जाक क्रॉली, और ओली पोप पर रहेगा. शोएब बशीर, जैकब बैथेल और जेमी स्मिथ जैसे युवाओं को स्क्वाड में जगह मिली है. दायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुक भी अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए नजर आ सकते हैं.

बताते चलें कि यह दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत होगी. रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान घोषित किया गया है. वहीं विराट कोहली भी रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. इस बार इंग्लैंड दौरे पर एक युवा लीडरशिप वाली भारतीय टीम जाने वाली है.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स

यह भी पढ़ें:

Chinnaswamy Stadium Stampede: 'हम खुशी बांटने आए थे लेकिन ये त्रासदी में...', बेंगलुरु भगदड़ पर आया क्रुणाल पांड्या का रिएक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget