एक्सप्लोरर

Chinnaswamy Stadium Stampede: 'हम खुशी बांटने आए थे लेकिन ये त्रासदी में...', बेंगलुरु भगदड़ पर आया क्रुणाल पांड्या का रिएक्शन

Bengaluru Chinnaswamy Stadium Stampede: RCB के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर क्रुणाल पांड्या ने शोक व्यक्त किया. हादसा चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर तब हुआ जब पूरी टीम स्टेडियम में मौजूद थी.

RCB Victory Parade Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती, जिसके जश्न में मैनेजमेंट ने बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक आयोजन रखा. लेकिन ये जश्न कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया, क्योंकि वहां भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. इस पर क्रुणाल पांड्या ने शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया.

क्रुणाल पांड्या आरसीबी टीम में शामिल थे, उन्होंने आईपीएल फाइनल में शानदार स्पेल डाला था और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. क्रुणाल ही फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, उन्होंने 4 ओवरों के स्पेल में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए बेंगलुरु में हुई इस घटना को त्रासदी बताया.

उन्होंने लिखा, "कल का कार्यक्रम आपके साथ अपनी खुशी को बांटने के लिए था और यह एक अत्यंत दुखद त्रासदी में बदल गया. शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थनाएं."

बता दें कि आरसीबी ने मंगलवार, 3 जून को खेले गए IPL 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. विराट कोहली का भी ये पहला आईपीएल ख़िताब था, वो इसी फ्रेंचाइजी के लिए पहले सीजन से खेल रहे हैं.

टीम ट्रॉफी लेकर बुधवार को बेंगलुरु पहुंच गई, जहां प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने उनका स्वागत किया. इसके बाद टीम राजभवन पहुंची. खबर थी कि आरसीबी खुली बस में प्लेयर्स को ले जाना चाहती थी लेकिन सड़कों पर भारी भीड़ के कारण पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी.

शाम को 6 बजे के करीब मीडिया में खबर आ गई थी कि स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई है, बावजूद इसके स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम जारी रहा. इस घटना के बाद आरसीबी ने भी स्टेटमेंट जारी कर शोक व्यक्त किया.

आरसीबी ने बयान में कहा, "हम मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
ट्रंप का ‘ट्रिगर’ तैयार, अमेरिका का सबसे विध्वंसक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के पास, क्या मचने वाली है तबाही?
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
चित्रकूट: किडनैपर कल्लू का एनकाउंटर, 40 लाख फिरौती के लिए कर दी थी व्यापारी के बेटे की हत्या
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
अमेरिका में अधिकारियों ने 5 साल के बच्चे को हिरासत में लिया, मचा बवाल, कमला हैरिस बोलीं- ये तो बेबी
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को रिलीज से चंद घंटे पहले बड़ा झटका, सुबह के शो हो सकते हैं कैंसिल, चौंका देगी वजह
'बॉर्डर 2' को रिलीज से चंद घंटे पहले बड़ा झटका, सुबह के शो हो सकते हैं कैंसिल, चौंका देगी वजह
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
हर किसी को नहीं मिलता पीएम उज्ज्वला योजना का फायदा, ये महिलाएं नहीं कर सकतीं आवेदन
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
देख लें डॉग लवर्स... कुत्ते को प्यार से सहला रहा था शख्स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखें वीडियो
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
77वें गणतंत्र दिवस पर भेजें देशभक्ति से भरे प्रेरणादायक कोट्स, जो भर देंगे हर भारतीय में जोश
Embed widget