एक्सप्लोरर

DC vs SRH: दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से हराया, खलील अहमद ने झटके 3 विकेट

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हरा दिया है. इस मैच में दिल्ली के लिए खलील अहमद ने 3 विकेट झटके.

David Warner Rovman Powell Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हरा दिया. आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली ने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 186 रन ही बना सकी. दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने दमदार बैटिंग की. जबकि गेंदबाजी में खलील अहमद ने कमाल दिखाया. उन्होंने 3 विकेट झटके. दिल्ली के लिए निकलोस पूरन ने 62 रनों की शानदार पारी खेली. 

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन ओपनिंग करने आए. इस दौरान अभिषेक महज 7 रन बनाकर चलते बने. वहीं विलियमसन 4 रन बनाकर आउट हुए. राहुल त्रिपाठी और एडिन मार्करम ने अच्छी पारियां खेलीं. राहुल ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए. जबकि मार्करम ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. 

शशांक सिंह 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए. जबकि सीन एबॉट 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विकेटकीपर बैट्समैन पूरन ने दमदार बैटिंग की. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 62 रन बनाए. कार्तिक त्यागी 7 रन बनाकर आउट हुए. अंत में श्रेयस गोपाल 9 रन बनाकर नाबाद रहे. 

दिल्ली के लिए खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. नॉर्टजे ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवरों में 44 रन देकर 2 विकेट लिए. मिचेल मार्श ने 4 ओवरों में 36 रन देकर एक विकेट लिया.

दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. इस दौरान डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल ने विस्फोटक पारियां खेलीं. वॉर्नर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाए. जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 67 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए. पंत के बल्ले से 3 छक्के निकले. 

हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ-साथ एक मेडन ओवर भी निकाला. सीन एबॉट और श्रेयस गोपाल को भी एक-एक सफलता हाथ लगी. यह गोपाल का हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच रहा.

यह भी पढ़ें : DC vs SRH: उमरान मलिक ने फेंकी आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद! तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

Tristan Stubbs joins MI: मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स की जगह टीम में इस खिलाड़ी को दी जगह, जानें कैसा रहा है प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget