एक्सप्लोरर

DC vs SRH: उमरान मलिक ने फेंकी आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद! तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

Umran Malik Fastest Delivery in IPL: उमरान मलिक ने आईपीएल के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैदराबाद के गेंदबाज उमरान ने बतौर भारतीय आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी.

Umran Malik Fastest Delivery in IPL DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में उमरान मलिक ने आईपीएल के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैदराबाद के गेंदबाज उमरान ने बतौर भारतीय आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी. उन्होंने अपना भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. उमरान ने एक गेंद करीब 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी. जबकि वे इससे पहले भी 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार वाली गेंद फेंक चुके हैं.

उमरान को हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उनके टैलेंट को देखकर फ्रेंचाईजी ने उन पर बड़ा दांव लगाया. उमरान ने इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि वे दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में महंगे साबित हुए और एक भी विकेट नहीं ले सके. लेकिन उमरान ने सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने दिल्ली के आखिरी ओवर की चौथी गेंद 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी. जबकि इसके बाद 5वीं गेंद 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी. 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान आईपीएल में अब तक कुल 13  मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 17 विकेट लिए हैं. उमरान का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. वे 3 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 7 विकेट लिए थे. इसके साथ-साथ वे एक लिस्ट ए का मैच भी खेल चुके हैं.

आईपीएल 2022 की सबसे तेज डिलीवरी :

  • 157 किमी/घंटा - उमरान मलिक
  • 155 किमी/घंटा- उमरान मलिक
  • 154 किमी/घंटा- उमरान मलिक
  • 153.9 किमी/घंटा- लॉकी फर्ग्यूसन
  • 153.3 किमी/घंटा- उमरान मलिक

यह भी पढ़ें : IPL 2022: ग्लेन मैक्सवेल को मोईन और जडेजा की वजह से मिली विकेट लेने में मदद, जानिए कैसे

Tristan Stubbs joins MI: मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स की जगह टीम में इस खिलाड़ी को दी जगह, जानें कैसा रहा है प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget