एक्सप्लोरर

DC vs MI: करुण नायर से भिड़ने वाले बुमराह-रोहित, अंपायर ने किया बचाव, जीत के बाद ट्रोल हुई मुंबई

Karun Nair-Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले करुण नायर की मैच में जसप्रीत बुमराह के साथ तीखी बहस हुई. सोशल मीडिया पर एमआई टीम की आलोचना हो रही है.

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया. हालांकि जब तक करुण नायर क्रीज पर थे, दिल्ली जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन उनके आउट होने के बाद पासा पलट गया. मैच में करुण नायर और जसप्रीत बुमराह के बीच तीखी बहस हुई. फैंस इसमें सारी गलती बुमराह की बता रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को ट्रोल कर रहे हैं.

करुण नायर ने 40 गेंदों में 5 छक्कों और 12 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 89 रन बनाए, वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेल रहे थे. उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भी क्लासिक शॉट्स लगाए. करुण नायर की मैच के दौरान बुमराह-रोहित से बहस हो गई, रोहित का रिएक्शन फनी था लेकिन जसप्रीत बुमराह काफी गुस्से में नजर आ रहे थे. हार्दिक पांड्या को भी बीच में आना पड़ा, वह करुण नायर को कुछ समझाते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए जसप्रीत बुमराह

फैंस मान रहे हैं कि इस बहस में सारी गलती जसप्रीत बुमराह की है, क्योंकि वही गुस्से में करुण नायर की तरफ बढ़ रहे थे. उन्होंने ही मामले को लम्बा खींचा. फैंस बोल रहे हैं कि करुण के हाथों गेंदबाजी में पिटाई के बाद बुमराह का ईगो हर्ट हुआ, जिस कारण वह बहस में उलझे.

करुण का हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. माना जा रहा है कि करुण इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जा सकते हैं. करुण नायर को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रूपये में ख़रीदा था.

करण शर्मा बने जीत के हीरो

करुण नायर जबतक क्रीज पर थे दिल्ली जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन उनके आउट होते ही मुंबई इंडियंस हावी हो गई. करण शर्मा ने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. ये दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन पहली हार है. इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
ऋतिक रोशन ने की रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की तारीफ, मगर ये चीज नहीं आई पसंद
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
Video:
"तमन्ना भाटिया के अंदाज में" नजाकत भरी अदाओं से हसीना ने डांस से उड़ाया गर्दा- वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
इस राज्य के स्कूलों में सिर्फ 6 दिन ही रहेंगी गर्मियों की छुट्टियां, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
Embed widget