एक्सप्लोरर

Watch: चोटिल हुए धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद का वीडियो वायरल, फैंस की बढ़ी चिंता!

MS Dhoni CSK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो अब धोनी और सीएसके फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया है. उस वीडियो में माही भाई लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

MS Dhoni IPL 2024: आईपीएल 2024 में सीएसके अपना तीसरा मैच हार गई. लेकिन फैंस ने धोनी की पारी का खूब लुत्फ उठाया. जहां खूब चौके-छक्के लगे. लेकिन मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं.

क्या धोनी चोटिल हैं?
ये सवाल उनके फैंस पूछ रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो देखा है. इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान मैदान पर लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो तब का है जब धोनी तीसरे मैच के बाद ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो ले रहे थे. उन्होंने अपनी बायीं पिंडली की मांसपेशियों पर आइस कैप पहन रखी थी. इसे पहनकर चलने में उन्हें दिक्कत हो रही थी. सीएसके प्रशंसकों ने वीडियो पर चिंता व्यक्त की. क्योंकि वे नहीं चाहते कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 से बाहर बैठें. जो टूर्नामेंट का उनका आखिरी सीजन होने की उम्मीद है.

IPL 2024 में सीएसके के तीसरे मैच में माही का प्रदर्शन
सीएसके का तीसरा मैच डीसी के खिलाफ था. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत से ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की विस्फोटक पारी की हुई. जहां माही भाई ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. इस मैच में धोनी ने 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. माही का आखिरी ओवर भी तूफानी रहा. उन्होंने आखिरी ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर 20 रन बनाए. लेकिन सीएसके ये मैच 20 रन से हार गई.

दिल्ली कैपिटल्स के तीसरे मैच का स्कोरकार्ड
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए. पंत (51 रन, 32 गेंद) और वार्नर (52 रन, 35 गेंद) को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (43 रन, 27 गेंद) का भी अच्छा साथ मिला. यह इस आईपीएल में पंत का पहला अर्धशतक था. सीएसके के लिए सबसे सफल गेंदबाज मथिशा पाथिरना (3/31) रहे. दिल्ली को इस मैच में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की चोट के कारण कमी खली.

यह भी पढ़ें : DC vs CSK: ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद धोनी ने मैदान के बाहर भी जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget