एक्सप्लोरर

DC vs SRH: शेन वॉटसन ने वॉर्नर को 'SRH के पूर्व कप्तान' कहकर बुलाया, बदले में मिला यह मजेदार जवाब

IPL में बुधवार रात को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 21 रन से जीत हासिल की थी.

David Warner: IPL 2016 का टाइटल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जीता था. तब डेविड वॉर्नर SRH का ही हिस्सा थे और IPL ट्रॉफी को जीतने में उन्होंने खास भूमिका निभाई थी. साल 2021 तक वॉर्नर SRH की ओर से खेलते रहे हालांकि पिछले सीजन में वॉर्नर को SRH की कप्तानी और प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. IPL में उनके दमदार रिकॉर्ड के बावजूद SRH ने उन्हें इस बार रिटेन भी नहीं किया था. इन सब के बाद वॉर्नर और SRH के बीच तकरार की खबरें आम हो गईं थी. सोशल मीडिया पर भी वॉर्नर SRH टीम प्रबंधन पर अपनी भड़ास निकालते दिख चुके थे. ऐसे में जब उनकी नई टीम (दिल्ली कैपिटल्स) का सामना उनकी पुरानी टीम (SRH) से था तो इसमें सबसे ज्यादा नजरें वॉर्नर पर ही टिकी थीं. इस मुकाबले को 'वॉर्नर के बदले' के तौर पर देखा जा रहा था और मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही.

वॉर्नर ने इस मैच में 58 गेंद पर नाबाद 92 रन की पारी खेली. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत दिल्ली ने 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में SRH की टीम 186 पर ही सिमट गई. दिल्ली की 21 रन से जीत हुई और वॉर्नर को 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुना गया. प्रजेंटेशन सेरेमनी खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने डेविड वॉर्नर को 'SRH के पूर्व कप्तान' कहकर संबोधित किया. इस पर वॉर्नर ने भी मजेदार जवाब दिया.

मैच के बाद वॉटसन अपने टीम के खिलाड़ियों रोवमेन पावेल और वॉर्नर से बातचीत करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान के पास जाऊंगा, जो आज के मुकाबले में खूब जोश में थे.' इस पर वॉर्नर ने कहा, 'हां देखिए, मुझे आज के मैच में इस बात के अलावा और किसी प्रोत्साहन की जरूरत नहीं थी.' वॉर्नर ने जैसे ही यह बात कही तीनों खिलाड़ियों ने खूब ठहाके लगाए.

वाटसन यहीं नहीं रूके. उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए वॉर्नर से पूछा, 'क्या आप सोचते हैं कि जो आग आपके अंदर आज थी वैसी अगले कुछ मैचों में भी रहेगी?' इस पर वॉर्नर ने कहा, 'मेरे अंदर हमेशा आग रहती है, आप यह जानते हैं शेन'

यह भी पढ़ें..

Deaflympics 2022: मूक बधिर ओलिंपिक में धनुष श्रीकांत ने गोल्ड पर साधा निशाना, शौर्य सैनी ने जीता ब्रॉन्ज

IPL 2022: क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई CSK? जानिए पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget