एक्सप्लोरर

MI vs GT: आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने ऐसे पलट दी बाजी, मुंबई को जिताने के बाद बोले- स्लोअर गेंदें काम आ गईं

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार रात को खेले गए मुकाबले में मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला. इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हराया.

Daniel Sams: IPL में शुक्रवार रात को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में लाजवाब प्रदर्शन किया. गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी लेकिन डेनियल सैम्स ने सिर्फ 3 रन दिए और गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली. उनकी वाइड आउटसाइड ऑफ और स्लोअर गेंदों पर गुजरात के बल्लेबाज रन नहीं जुटा सके. मैच के बाद सैम्स ने कहा कि उनकी स्लोअर गेंदें कारगर साबित हुईं.

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच
गुजरात को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे. क्रीज पर डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद थे. ऐसे में गुजरात की जीत लगभग तय नजर आ रही थी. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने यह आखिरी ओवर ऑल-राउंडर डेनियल सैम्स को दिया. डेनियल ने अपनी पहली गेंद स्लोअर डाली. इस लेंथ बॉल पर मिलर महज एक रन निकाल पाए. डेनियल ने दूसरी गेंद वाइड आउटसाइड ऑफ रखी, इस पर तेवतिया कोई रन नहीं निकाल पाए. अगली गेंद पर तेवतिया ने डीप-मिडविकेट पर शॉट खेला. एक रन तो आसानी से पूरा हुआ लेकिन दूसरे रन को लेने के चक्कर में तेवतिया रन आउट हो गए.

अब आखिरी तीन गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी. डेनियल के सामने राशिद खान थे. डेनियल ने यह गेंद भी आउटसाइड ऑफ रखी, जिस पर राशिद सिर्फ एक रन ले सके. इसके बाद डेनियल ने आखिरी दो गेंदें फूल, वाइड और स्लो रखी, जिसे मिलर छू तक नहीं पाए और मुंबई 5 रन से यह मुकाबला जीत गई.

मैच के बाद क्या बोले डेनियल सैम्स?
अपने करिश्माई ओवर से जीत दिलाने के बाद डेनियल सैम्स ने कहा, '6 गेंद पर बस 9 रन की जरूरत थी. मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था क्योंकि सभी आंकड़े बल्लेबाजों के पक्ष में जाते नजर आ रहे थे. मैं कुछ गेंदें वाइड आउटसाइड ऑफ पर रखने में कामयाब रहा. मेरी कोशिश थी कि मैं अपनी सबसे अच्छी गेंदें डालूं. मैं अपनी स्लोअर गेंदों पर वापस गया और ये गेंदें कारगर साबित हुईं.'

यह भी पढ़ें..

DC vs SRH: शेन वॉटसन ने वॉर्नर को 'SRH के पूर्व कप्तान' कहकर बुलाया, बदले में मिला यह मजेदार जवाब

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को गुजरात की स्क्वॉड में देखना चाहते हैं हार्दिक पांड्या, लेकिन..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget