एक्सप्लोरर

CSK Won IPL 2021: चेन्नई ने चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब, जानिए फाइनल मैच में बने कौन-कौन से रिकॉर्ड

CSK vs KKR Final 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है. यह सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का 300वां टी20 मैच था, जो यादगार बन गया.

IPL 2021 Final Match Result: आईपीएल (IPL 2021) के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को शिकस्त देकर चौथी बार खिताब जीत लिया. फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी. चेन्नई की जीत के हीरो फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) रहे, जिन्होंने नाबाद 86 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था. डू प्लेसिस के अलावा चेन्नई के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 15 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट, जोश हेजलवुड, रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट, दीपक चाहर और ड्वेन ब्राबो ने एक-एक विकेट लिया.

फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड 
चेन्नई के ओपनर फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई. इस मैच में दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. इस सीजन में दोनों बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा 756 रनों की साझेदारी हुई. यह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है.  आईपीएल 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने 939 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने 791 रनों की साझेदारी की थी. 

धोनी का बतौर कप्तान यह 300वां टी20 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) -14 के फाइनल में उतरते ही इतिहास रच दिया. बतौर कप्तान धोनी का ये 300वां टी20 मैच था. इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. धोनी के अलावा वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी 200 से ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.

गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप की अपने नाम
रुतुराज गायकवाड़ ने फाइनल मैच में 32 रन बनाए. इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया. गायकवाड़ ने इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए. 

यह भी पढ़ेंः I

PL-14 के फाइनल में उतरते ही MS Dhoni ने रचा इतिहास, दूर-दूर तक नहीं है कोई कप्तान

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारी है टीम इंडिया, जानें कब-कब दी है मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget