एक्सप्लोरर

'MS Dhoni ने जो इज्जत कमाई थी अब वो खो...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने धोनी पर साधा निशाना

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए MS Dhoni ने 30 रन बनाए लेकिन इसके लिए 26 गेंदें खेली. ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स 25 रनों से हार गई. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने धोनी पर निशाना साधा है.

MS Dhoni IPL: चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी अपनी खराब फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में हैं. शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी जब बल्लेबाजी करने आए थे तब जीत के लिए 56 गेंदों में 110 रन चाहिए थे. फैंस को उम्मीद थी कि धोनी आज मैच को फिनिश करेंगे. इस मैच को देखने के लिए उनके माता-पिता भी स्टेडियम आए थे. लेकिन धोनी जीत नहीं दिला पाए. विजय शंकार ने नाबाद 69 और धोनी ने 26 गेंदें खेलकर सिर्फ 30 रन बनाए. 

एमएस धोनी की धीमी पारी कहीं ना कहीं हार का एक मुख्य कारण बनी. अंतिम ओवरों में 115 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी सही नहीं मानी जा सकती. सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन धोनी के साथ खेल चुके मनोज तिवारी ने कठोर शब्दों में धोनी को सलाह दी है कि उन्हें 2023 के बाद ही आईपीएल से सन्यास ले लेना चाहिए था.

एमएस धोनी को 2023 के बाद ही रिटायर्ड हो जाना चाहिए था

धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "अगर मैं कठोर हो जाऊं तो माफ़ करना, फैंस कहीं गुस्सा ना हो जाए. मेरे अनुसार उनके (MS Dhoni) लिए रिटायरमेंट का सही समय 2023 था जब उनकी टीम ने खिताब जीता था. उसके बाद उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए था. मुझे ऐसा लगा कि क्रिकेट से उन्होंने जितना नाम और इज्जत कमाई है, वो कहीं ना कहीं फैंस उनको देख नहीं पा रहे हैं, कहीं ना कहीं वो खो जा रहे हैं. जो उम्मीद उन्होंने फैंस में जगाई थी, पिछले मैच के बाद जिस तरह चेन्नई के फैंस रोड़ पर आकर अपना इंटरव्यू दे रहे थे, उससे समझ जाना चाहिए कि अब नहीं हो पा रहा है."

अब नहीं हो पा रहा है तो छोड़ देना चाहिए

उन्होंने आगे कहा, "कोशिश कर रहे हैं वो लेकिन, कोच फ्लेमिंग भी कह रहे हैं कि 10 ओवरों से ज्यादा वो भाग नहीं सकते लेकिन मुझे ये समझ नहीं आ रहा है अगर आप 20 ओवरों तक फील्डिंग कर सकते हो, कीपिंग कर सकते हो, जहां आपको उठना बैठना पड़ता है, डाइव मारना है तब आपके घुटने में नहीं लगती. लेकिन जब आपको बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता है, जहां लोग आशा रखते हैं तब आप 10 ओवरों की बात करते हो. मुझे लगता है कि एक स्ट्रांग कॉल लेना चाहिए और अब नहीं हो पा रहा है तो छोड़ दो."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले ट्रेड की खबरों पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया पूर्णविराम!
IPL 2027 से पहले ट्रेड की खबरों पर सूर्यकुमार यादव ने लगाया पूर्णविराम!
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में जाना कंफर्म! MI से खेलेंगे अर्शदीप; ट्रेड डील पर आया अपडेट
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
11 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है पंजाब किंग्स, इन 2 विदेशी प्लेयर्स भी गिरेगी गाज?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget